उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सात बजे खत्म हो गया। जौनपुर जिले में अधिकांश पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मॉडल दीक्षा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी, मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की चाची शीला सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की देवरानी सहित कई दिग्गज और उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रही जौनपुर की मॉडल दीक्षा सिंह की। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 26 से मॉडल व फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं और एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह ने दोपहर वोट डाला। देखें अगली स्लाइड्स...।