फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की मां-बाप की हत्या: बेटियों ने दिया पिता के शव को कंधा, नहीं मिले मां के शव के टुकड़े

Fri, 19 Dec 2025 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में बेटे द्वारा मां-बाप की हत्या कर शव के टुकड़े कर नदी में फेंके जाने के बाद पुलिस ने पिता के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। बेटियों ने पिता के शव को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी। 
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त लोको पायलट श्याम बहादुर (62) और उनकी पत्नी बबिता (60) का शव तीन-तीन टुकड़े में काटकर नदी में फेंके जाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वहीं पुलिस ने बरामद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद श्याम बहादुर के शव को उनकी बेटियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी अम्बेश - फोटो : अमर उजाला
तीनों बेटियों ने बृहस्पतिवार को पिता के शव को कंधा दिया और रात में करीब आठ बजे रामघाट पर मुखाग्नि भी दी। इस दौरान मृतक श्याम बहादुर के भाई भी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं, माता के शव के हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें; UP News: मुस्लिम पत्नी के लिए बना मां-बाप का कातिल, नमाज भी पढ़ने लगा था अम्बेश; इंजीनियर बेटे पर खुलासे
विज्ञापन

3 of 5
नदी में शव की तलाश करते गोताखोर व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद पिता श्याम बहादुर के शव को उनकी बेटियों बंदना, अपर्णा और अर्चना को सौंप दिया गया था। बेटियों का आरोप था कि उन्होंने चाचा को फोन किया था लेकिन वह नहीं आए तो उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। 

4 of 5
मां- बाप की हत्या का आरोपी अंबेश - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के बाद बेटियां थाने आईं और फिर इसके बाद खरगसेनपुर गईं। जहां उनका पैतृक गांव था। यहां मकान में ताला लटका हुआ था। बेटियां पिता के कर्म-क्रिया करने की बात कह रही थीं। भाई अम्बेश कुमार को कोस रही थीं। 

इसे भी पढ़ें; हत्या की खौफनाक कहानी: बेटे ने ब्लेड वाली आरी से किए थे मां-बाप के टुकड़े, घर में छूट गया था मां का एक पैर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे ने की मां-बाप की हत्या - फोटो : अमर उजाला
श्याम बहादुर के छोटे भाई संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के अंतिम संस्कार के बाद के सभी क्रिया कर्म पैतृक आवास से करेंगे। मकान की चाभी श्याम बहादुर के पास ही रहती थी। किसी के आने पर चाभी उन्हीं से लेकर तब मकान में आते थे लेकिन, श्यामबहादुर की मौत के बाद आरोपी बेटा अम्बेश मकान में आया था, जिसके कारण उनका परिवार पुलिस के मौजूदगी में ताला खोलना चाहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें