फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता की हर चाल के कागज लगे हाथ: इन केसों ने अतुल को तोड़ा, पढ़ें केस संख्या से लेकर मुकदमों तक की स्थिति

Sat, 14 Dec 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में आरोपी निकिता की मां निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया ढालगर स्थित घर छोड़कर पिछले 48 घंटे से फरार हैं। इस मामले में आरोपी निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
अतुल सुभाष और निकिता - फोटो : अमर उजाला
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए जौनपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को सबसे पहले डाक बंगला स्थित निकिता के ताऊ के आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद ढालगर टोला स्थित निकिता के आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसमें अगले तीन दिन में सभी को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कर्नाटक पुलिस की टीम दीवानी न्यायालय भी पहुंची और अतुल सुभाष से संबंधित मुकदमों के नकल की कॉपी साथ ले गई।
विज्ञापन

2 of 10
अतुल सुभाष का भाई विकास (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
अतुल सुभाष के भाई विकास ने बंगलूरू के मराठाहल्ली थाने में सोमवार को निकिता, उसकी मां निशा सिंहानिया, भाई अनुराग उर्फ गोलू सिंघानिया व ताऊ सुशील सिंघानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए कर्नाटक पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार की शाम करीब 7 बजे जौनपुर पहुंची थी। शहर कोतवाली थाने में सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव के साथ करीब दो घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की थी।
विज्ञापन

3 of 10
नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह 11 बजे कोतवाली पुलिस के साथ कर्नाटक पुलिस ने सबसे पहले लाइन बाजार के डाक बंगले के पास स्थित निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद ढालगर स्थित निकिता के आवास पर पहुंच कर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। नोटिस में निकिता को अगले तीन दिन में मराठाहल्ली थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

4 of 10
अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाने के साथ अदालत भी पहुंची पुलिस की टीम, साक्ष्य जुटाए
नोटिस चस्पा करने के बाद कर्नाटक पुलिस कोतवाली थाने पहुंची और करीब 40 मिनट रही। थाने में अतुल सुभाष पर दर्ज मुकदमों की जानकारी ली और उसकी कॉपी प्राप्त करके चले गए। इसके बाद पुलिस की टीम दोपहर 12:20 बजे दीवानी न्यायालय पहुंची। यहां प्रशासनिक कक्ष में अतुल सुभाष पर दर्ज मुकदमे की पत्रावलियों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद सीजेएम कार्यालय में पत्रावलियों की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया। करीब दो घंटे बाद अनुमति मिलते ही दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की नकल प्राप्त की। इसके बाद टीम परिवार न्यायालय की जज रीता कौशिक की अदालत में पहुंची, जहां से टीम ने मुकदमों नकल प्राप्त की है।
विज्ञापन

5 of 10
अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अपराह्न 3:30 बजे टीम फिर सीजेएम ऑफिस पहुंची। कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले की प्राथमिकी, चार्जशीट, आरोपी रहे अतुल के अलावा पवन, अंजु व विकास की जमानत की कॉपी, केस डायरी, हाईकोर्ट का आदेश व अन्य दस्तावेज टीम को उपलब्ध कराए गए। इसके बाद जिला जज की अनुमति लेकर कर्नाटक पुलिस का नेतृत्व कर रहे रंजीथ व पुलिसकर्मी पुन: परिवार न्यायालय पहुंच कर भरण पोषण का दावा, आदेश, बयान, जिरह आदि की नकल प्राप्त की। न्यायालय से निकिता द्वारा पति अतुल सुभाष के खिलाफ किए गए घरेलू हिंसा के मुकदमे की नकल भी हासिल की।
विज्ञापन

6 of 10
मरने से पहले अतुल सुभाष ने वीडियो जारी किया था। - फोटो : सोशल मीडिया।
अतुल पर दर्ज हुए मुकदमों का विवरण एक नजर में
मुकदमा संख्या न्यायालय मुकदमे की स्थिति
44/2022 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जौनपुर 27 अप्रैल 2022 को मुकदमा वापस
142/2022 प्रधान न्यायाधीश जौनपुर 40 हजार रुपये देने का आदेश हुआ
108/2022 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जौनपुर तलाक का मुकदमा वापस लिया गया
115/2022 एसीजेएम प्रथम न्यायालय, जौनपुर मृत्यु आख्या मिलने तक लंबित, 12 जनवरी 2025 को अगली तारीख
3806/2022 न्यू कोर्ट दशम, जौनपुर नोटिस जारी, 24 जनवरी 2025 को अगली तारीख
विज्ञापन

7 of 10
अतुल सुभाष की सास घर से निकलती हुई - फोटो : संवाद
48 घंटे से घर से गायब है निकिता का परिवार
अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में आरोपी निकिता की मां निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया ढालगर स्थित घर छोड़कर पिछले 48 घंटे से फरार हैं। इस मामले में आरोपी निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गुरुवार को जौनपुर पहुंची बंगलुरू पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस द्वारा ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन निकिता और उसके परिवार का पता न लग पाना कई सवाल खड़े कर रहा है कि ये कोई पेशेवर अपराधी तो हैं नहीं जो पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे हैं। 

8 of 10
अतुल सुभाष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अतुल के तीन मुकदमों की ऑर्डर शीट की नकल हाईकोर्ट भेजी गई
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष के तीन मुकदमों की कार्यवाही की ऑर्डर शीट की नकल शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी गई। मुकदमों की पत्रावली अब भी जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षित है। इसकी पुष्टि जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय की गई है। बताया गया है कि अतुल के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मुकदमे वापस हो गए थे। तीन का मामला अदालत के विचाराधीन है।

9 of 10
पत्नी निकिता के साथ अतुल - फोटो : अमर उजाला
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का स्वत: संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया था। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट से तलब की थी। अब जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय ने शुक्रवार को मुकदमों से संबंधित ऑर्डर शीट की नकल हाईकोर्ट भेज दी है। मामले की जांच हाईकोर्ट अपने स्तर से करा रहा है। इसकी चर्चा न्यायिक अधिकारियों में भी है।
विज्ञापन

10 of 10
अतुल सुभाष की फाइल फोटो व दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक पुलिस को देखते ही भागा कर्मी
कर्नाटक पुलिस जब अतुल सुभाष मामले की जांच करने परिवार न्यायाधीश कोर्ट पहुंची तो एक कर्मी भाग निकला। दरअसल, इस कर्मी का नाम अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में लिया था। इसलिए कर्मी को डर सता रहा था कि कहीं पुलिस उसे भी गिरफ्तार न कर ले। कर्मचारी का नाम माधव बाबू बताया जा रहा है।
संंबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें