मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने 16 मार्च को पुलिस को तहरीर दी कि पड़ोसी अब्दुल ने उसकी पत्नी(40), छोटी बेटी(12) और बेटा मुहम्मद(6) को भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा। पुलिस ने अब्दुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला दोनों बच्चों के साथ अपने पहले पति के पास बनारस चली गई है।