फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दावत खाने निकले युवक की घर से सात किमी दूर मिली लाश, पुलिस-परिजनों ने जताई ये आशंका

Wed, 17 Feb 2021 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक घर से कहीं जाने के लिए निकला था। ऐसे में उसकी लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
युवक की लाश घर से सात किलोमीटर दूर सरपतहां थाना क्षेत्र के गोडबडी चौराहे पर लाश मिली। उसका सड़क किनारे शव पड़ा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

3 of 5
जानकारी के अनुसार, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खनुवाई गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र विकास(22) मंगलवार की शाम करीब 6 बजे घर से किसी दावत में शामिल होने की बात कहकर बाइक से निकला। इसके बाद से उसका पता नहीं था।

4 of 5
बुधवार को सात किमी दूर सरपतहां थाना क्षेत्र के गोडबडी चौराहे के समीप उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। सरपतहां थाना क्षेत्र के घुरीपुर गांव निवासी एक स्वजातीय युवती ने मृतक के चचेरे भाई श्रवण यादव को फोन पर इसकी सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे तो विकास को राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
विकास की बाइक मौके से नदारद थी। उसके साथ गया गांव के ही एक अन्य युवक का भी पता नहीं था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें