फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पिता की हर तरफ हो रही है चर्चा, लावारिस को वारिस बनाकर किया पालन-पोषण और धूमधाम से शादी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
धूमधाम से हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कुछ कर गुजरने के लिए साथ हो न हो हौसले जरूर बुलंद होने चाहिए। ऐसे ही बुलंद हौंसलों की मिसाल हैं जौनपुर के रामअजोर माली। बीस साल पोखरे के किनारे लावारिस मिली नवजात को अपनाने में रामअजोर ने जरा सा भी संकोच नहीं किया।

परिवार ने भी रामअजोर का साथ नहीं दिया, फिर भी वे टस से मस नहीं हुए। बकायदा बच्ची का पालन पोषण किया और इस बुधवार को धूमधाम से शादी भी की।   
 
विज्ञापन

2 of 5
धूमधाम से हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे शीतला धाम चौकियां स्थित पोखरे के किनारे घाट पर मार्च 2001 में एक नवजात सफेद कपड़े में लिपटी मिली। किलकारी सुनकर मंदिर के पास ही फूल-माला बेचने वाले रामअजोर की नजर पड़ी तो उसे गोद में उठा लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चला।
 
विज्ञापन

3 of 5
धूमधाम से हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में रामअजोर ने उस बच्ची को मां शीतला का आशीर्वाद समझकर अपनाने का फैसला लिया। घर में पत्नी ने फैसले का विरोध करते हुए दो टूक कहा कि अगर बच्ची को अपनाया तो वह घर छोड़ देगी। एक और पत्नी और बच्चे थे दूसरी ओर एक नवजात। फैसला बेहद मुश्किल था। लेकिन रामअजोर ने बच्ची को नहीं छोड़ा।

4 of 5
शादी में शामिल परिजन - फोटो : अमर उजाला
नाराज होकर पत्नी अपने दोनो बच्चों को लेकर मायके चली गई। पर रामअजोर अपने फैसले पर डटे रहे और अकेले ही पाल पोस कर बेटी को बड़ा किया। बुधवार को बिटिया का धूमधाम से विवाह भी किया।बेटी पूजा ने गाजियाबाद के दीपक संग सात फेरे लिए। शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। बढ़-चढ़कर पूजा को उपहार भी दिए। शादी के बाद विदाई के वक्त सबकी आंखों में आंसू थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव दंपती के साथ लाल कुर्ते में राम अजोर - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले कर्ज लेकर किया इलाज
एक साल पहले पूजा की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और डॉक्टर ने जवाब दे दिया था पूजा नहीं बचेगी। राम अजोर ने कहा कि चाहे जितना पैसा लगे मेरी बेटी को बचा लो। राम जोर की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी फिर भी उन्होंने कर्ज लेकर पूजा का इलाज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें