फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: इस पार्टी से हैं मुख्य आरोपी के संबंध! मृतक की पत्नी बोली-बेटी से शादी करना चाहता था गौरव, इसलिए पति...

Tue, 02 Mar 2021 04:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 7
hathras case - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के हाथरस के सासनी थाना इलाके के गांव नौजरपुर में एक पिता की इसलिए हत्या कर दी गई कि उसने अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया था। 2018 में दर्ज छेड़छाड़ का यही केस वापस नहीं लेने पर सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे युवती के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्री ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल का निरीक्षण करती क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता एवं घटना के संबंध में बताते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी ललित पुत्र संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी गौरव और अन्य नामजद अभी फरार है। पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएम और एसपी भी वहां मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
hathras case - फोटो : अमर उजाला।
इधर, मृतक की पत्नी ने बताया कि गौरव उसकी छोटी बेटी से शादी करना चाहता था और वर्ष 2018 में उसने छेड़खानी की थी। वहीं मृतक की छोटी बेटी का कहना है कि गौरव पूरा आतंकवादी है। वह सपा से संबंध रखता है। उसने बताया कि 16 जुलाई 2018 को गौरव ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़खानी की थी।

4 of 7
मृतक के घर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में गौरव 15 दिनों तक जेल में रहा था। इसका मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे गौरव उनसे रंजिश रखता था।
 
विज्ञापन

5 of 7
एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
पीड़िता घटना के बारे में बताते हुए - फोटो : अमर उजाला
खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें