फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में खून ही खून, बेड पर महिला की लाश, लूटपाट के बाद बर्बरता से कत्ल; भयावह नजारा देख पुलिस भी हैरान

Tue, 03 Feb 2026 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूपी के हापुड़ जिले में लूटपाट के बाद महिला की हत्या कर दी गई। घर में लहूलुहान हाल में महिला का शव मिला है। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। हत्यारे लाखों का सामान और नकदी ले उड़े। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 7
murder in hapur - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में लहूलुहान हालत में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना इलाके के मौहम्मद रुस्तमपुर पलवाड़ा गांव के पंडित वाले मोहल्ले में मंगलवार सुबह को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 38 वर्षीय महिला रीता पत्नी राहुल की लूटपाट के बाद गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

2 of 7
महिला की हत्या के बाद मौके पर ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में बेड पर मिला महिला का शव
महिला का लहूलुहान शव घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, मृतका रीता के पति राहुल शर्मा बिजनौर के चांदपुर में प्लास्टिक की बाल्टी और टब का होलसेल का काम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी का शव देख उड़े होश
मंगलवार सुबह जब राहुल घर लौटे तो उन्होंने कमरे में प्रवेश किया, पत्नी का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के भीतर का नजारा बेहद भयावह था। कमरे में खून फैला हुआ था और महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। 
 

4 of 7
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लूटपाट के बाद विरोध में महिला की हत्या की आशंका
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, घर से लाखों रुपये का सामान और नकदी गायब मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की और विरोध करने पर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

5 of 7
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में अकेली थी महिला
घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से जांच कराई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
कमरे से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hapur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदात से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग भयभीत हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की कई टीमें जांच में लगी हुई हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें