फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बवाल: महाराणा प्रताप जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव, उपद्रव के कारण इलाके में तनाव; देखें VIDEO

Sat, 09 May 2026 07:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हापुड़ में यह शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। जब यात्रा मुस्लिम बाहुल्य देहरा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी हुई। यह कहासुनी जल्द ही बड़े पथराव में बदल गई।
विज्ञापन
1 of 4
हापुड़ में पथराव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ स्थित साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। यात्रा में हजारों की भीड़ मुस्लिम बाहुल्य देहरा से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवाओं में आपस में हुई कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर पुलिस बल - फोटो : AI/Amar Ujala
इस पथराव में दोनों ओर के कई युवक घायल हो गए। उपद्रव के दौरान कुछ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

3 of 4
गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़ - फोटो : AI/Amar Ujala
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
हापुड़ में पथराव - फोटो : AI/Amar Ujala
घटना का विस्तृत विवरण
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर यह शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। जब यात्रा मुस्लिम बाहुल्य देहरा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी कुछ युवाओं के बीच मामूली कहासुनी हुई। यह कहासुनी जल्द ही बड़े पथराव में बदल गई। उपद्रव के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें