कार ने तीन महिलाओं को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
बस का इंतजार कर रहीं थीं सभी महिलाएं
यह घटना गांव मुर्शदपुर के पास यादव ढाबे के सामने हुई। कार ने डिवाइडर पर खड़ी बस का इंतजार कर रही कुछ महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में बृजनाथपुर निवासी सितारा (52 वर्ष) और सरोज शर्मा (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। गांव की ही शारदा पत्नी लेखराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।