फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: कैप्सूल ट्रक से टकराकर उड़े ऑटो के परखच्चे, चपेट में आईं छह महिलाएं; देखें तस्वीरें

Mon, 11 May 2026 04:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना।

सार

हादसा देहरा स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
1 of 4
घायलों को एंबुलेंस से लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना-मसूरी मार्ग पर देहरा गांव के पास सोमवार को ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में छह महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 4
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
हादसा देहरा स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को धौलाना सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 4
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
घायलों में आरती (28) निवासी शेखूपुर खिचरा, सलमा (40), गुलअफशा (25) और शबाना (35) निवासी हुसैनपुर गुलावठी, जबकि नफीसा (52) और मुनीजा (56) निवासी देहरा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार नफीसा, मुनीजा और आरती की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
हादसे के चलते धौलाना-मसूरी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौका पाकर ट्रक और ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें