गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद में संघ लोक सेवा की ओर से आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र गोरखपुर में बनाने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि संघ लोकसेवा आयोग साल में तीन बार परीक्षाएं कराता है लेकिन गोरखपुर में सिर्फ एक ही परीक्षा का केंद्र बनाया जाता है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री से अनुरोध है कि गोरखपुर में सभी परीक्षाओं का केंद्र बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा के सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन ने आगे कहा कि पूर्वांचल की शिक्षा का प्रमुख केंद्र गोरखपुर है। बिहार के विद्यार्थी भी आते हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय, एमएमएमयूटी, एम्स और मेडिकल कॉलेज है। इसे भारतीय सेना और वायु सेना के बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है। महिलाएं सेना में जाना चाहती हैं, ऐसे में केंद्र बनाना जरूरी है। केंद्र दूर होने के कारण तमाम महिलाएं, युवतियां परीक्षा देने से वंचित रह जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले नवंबर में रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर काफी देर तक क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद रवि किशन को क्षेत्र में बेहतर काम करने व क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की मांग के लिए सराहना की। साथ ही उन्होंने संसद में शत-प्रतिशत उपस्थिति व क्षेत्र के विकास के लिए प्रश्न पूछे जाने पर पीठ थपथपाई।
4 of 5
रवि किशन (फाइल फोटो)
मुलाकात के दौरान सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल के विकास के लिए गोरखपुर शहर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खोले जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि पूर्वांचल में कलाकारों की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में प्रतिभावान युवकों की भरमार है लेकिन ऐसे युवक-युवतियों को उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पाने के कारण उनकी प्रतिभा धरी की धरी रह जाती है। ऐसे में यदि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खुलता है तो प्रदेश के अधिकतर युवा कलाकारों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
इस प्लेटफार्म को पाकर वह अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन एक नई दिशा में काम कर सकेंगे। इससे कला क्षेत्र का विकास होगा। पूरे प्रकरण को सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने सांसद को स्कूल खोले जाने को लेकर आश्वासन दिया है। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री के पीठ थपथपाने के बाद क्षेत्र में काम करने के लिए नई उर्जा मिली है उनकी कार्यशैली देखकर हमें क्षेत्र के विकास व क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दुगनी ऊर्जा मिल जाती है। क्षेत्र में और भी बेहतर और कुछ उपयोगी काम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ही हमारे लिए आदर्श हैं।