फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का शव देखने क्यों नहीं दिया गया? रिटायर्ड सैनिक की मौत पर पत्नी ने पुलिस पर उठाए 5 सवाल

Sun, 15 Dec 2019 06:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
रिटायर्ड सैनिक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के कैंट इलाके के एफसीआई (भारतीय खाद्य भंडारण गृह) नंदानगर के गार्ड रिटायर्ड सैनिक अरविंद मल्ल सिंह की मौत हो गई थी। पत्नी ने पति की मौत को लेकर यूपी पुलिस पर कई सवाल खड़े किए हैं। घटना बृहस्पतिवार की रात है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद की दोनाली बंदूक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिटायर्ड सैनिक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पुष्पा ने पति की मौत पर उठाए ये पांच सवाल
- घटना जब रात में ही घटित हो गई तो उन्हें सूचना क्यों नही दी गई?
- उन्हें पति का शव क्यों नही देखने दिया गया?
- दो गोली चलने की बात कही जा रही है तो यह कैसे संभव है कि एक गोली चलाकर आत्महत्या करने वाला दूसरी गोली भी चलाए?
- कनपटी पर गोली लगना बताया जा रहा है जबकि सिर का ऊपरी हिस्सा लगभग पूरा गायब है?
- पिस्टल या रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारना संभव हैं लेकिन दोनाली बंदूक उठा कर स्वयं को गोली मारना असंभव है?
विज्ञापन

3 of 5
रिटायर्ड सैनिक का शव। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते दिन रिटायर्ड सैनिक अरविंद मल्ल सिंह पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। अरविंद को एक नंबर से लगातार फोन आते थे जिससे वे परेशान रहते थे। पुलिस उस नंबर की भी जांच कर रही है। पुलिस सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या के बिंदु की भी जांच कर रही है। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन की जा रही है।

4 of 5
घटनास्थल पर बिखरा खून। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक अरविंद मल्ल सिंह मूल रूप से देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बढ़या तिवारी के मूल निवासी थे। वर्तमान में वह सपरिवार मानिक नगर दरगहिया शाहपुर में किराये पर रहते थे। वह आर्मी की बांबे इंजीनियर रेजिमेंट से रिटायर्ड थे। एक वर्ष से एफसीआई नंदानगर में गार्ड के रूप में तैनात थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में घर से ड्यूटी के लिए निकले। उन्होंने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से शाम तक एक अन्य गार्ड के स्थान पर ड्यूटी की। रात आठ बजे के करीब समीप के एक मैरिज हाल में शादी समारोह में गए थे। वहां पत्नी व बच्चों के साथ भोजन किया और वहीं से सीधे एफसीआई में ड्यूटी करने आ गए। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस जगह पर मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला
चार बच्चों के पिता थे अरविंद
अरविंद और पुष्पा के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी पूजा (22) की शादी हो चुकी है। कन्नू (20) बीए की छात्रा है, तीसरी बेटी लक्की 17 वर्ष की है। सबसे छोटा लड़का सूर्यप्रकाश सिंह 13 साल का है। पूजा को छोड़कर सभी अरविंद पर ही आश्रित थे। अरविंद के माता-पिता का देहांत हो चुका है। अरविंद चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई सुरेंद्र मल घर पर रहते हैं। उनसे छोटे अमर प्रताप सिंह फौज से रिटायर होकर प्राईवेट जॉब करते हैं।

प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही आया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। यदि अरविंद ने खुदकुशी की है तो उसकी वजह की भी जांच की जा रही है।
- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें