गोरखपुर में हुए संयुक्त उद्यमी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं से प्राप्त लाभ नियम के अनुरूप होना चाहिए। पिक एंड चूज की परंपरा में पड़कर की गई एक छोटी सी गलती जीवनभर की पूंजी को डुबो देती है।
उद्यमियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि शार्टकट के चक्कर में पड़कर कोई ऐसा काम न करें और न ही दूसरों को करने के लिए बाध्य करें, जिससे मुंह चुराना पड़े और भविष्य में विकास की संभावनाएं समाप्त हो जाएं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सकारात्मक माहौल है। सरकार ने अलग-अलग फोकस सेक्टर की पॉलिसी बनाई है। इसमें जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है, कोई भी इनका लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जेवर, अयोध्या में भी एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में तैयार हो रहा है। पीपीपी मॉडल पर विदेशी कंपनी इसका निर्माण करा रही है। अगले 30 साल में यह कंपनी एयरपोर्ट से एक लाख करोड़ रुपये की आय कराएगी।
विज्ञापन
3 of 5
संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पहले तीन एयरपोर्ट थे जो अब बढ़कर सात हो गए हैं। अयोध्या समेत 11 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। गोरखपुर से दिल्ली के लिए एक हवाई सेवा थी। अब तीन हो गई है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए भी अब उड़ानें शुरू हो गईं हैं। धीरे-धीरे फ्लाइट की संख्या में और इजाफा होगा।
4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा उपकरणों के उत्पादन का हब बनेगा यूपी
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन होगा। डिफेंस कॉरीडोर के बनने पर 25 से 30 हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में आएगा। लाखों युवाओं को नौकरी मिलेगी। उप्र रक्षा उपकरणों के उत्पादन का हब बनेगा और इससे प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया का सपना भी साकार होगा।
गीडा के स्थापना दिवस के मौके पर मंचासीन सीएम योगी आदित्यनाथ, मेयर सीताराम जायसवाल व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
ये उद्यमी हुए सम्मानित
उद्यमी सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह उद्यमियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। इनमें चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, इंडिया ग्लाईकाल लिमिटेड के महाप्रबंधक एसके शुक्ला, कारर्पोरेट टैक्स के जानकार ध्रुव सेठी और फि क्की के काउंसिल मेंबर मनोज गुप्ता शामिल हैं।