फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको पछाड़ बेस्ट एक्टर का अवार्ड ले उड़े रवि किशन, इस फिल्म में बने हैं 'सनकी'

Thu, 05 Sep 2019 04:13 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों के बेहतरीन एक्टर और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन आजकल चर्चाओं में बने हुए हैं। पहले तो बीते दिनों हुए लोकसभा चुनावों में गोरखपुर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जित हासिल कर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। 


 
विज्ञापन

2 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कुछ ही दिनों में अपने संसदीय कार्यों और क्षेत्र में किए गए कामों को लेकर वे लोगों के चहेते बन गए। 




 
विज्ञापन

3 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
अब उन्होंने कला जगत में अपने अभिनय कौशल का भी लोहा मनवाया है। पिछले दिनों मुम्बई में आयोजित भोजपुरी की एक संस्था ने रवि किशन को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा है।

4 of 6
सनकी दरोगा - फोटो : सोशल मीडिया
यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'सनकी दरोगा' में निभाए गए किरदार के लिए मिला है, जो पिछले साल यानी 2018 में रिलीज हुई थी। अवॉर्ड लेते हुए रवि किशन ने जो कुछ भी कहा उसने बार फिर सबका दिल जीत लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
इस खुशी के मौके पर रवि किशन ने अवार्ड लेते हुए कहा कि मैं गोरखपुर सदर से सांसद हूं इसलिए अवॉर्ड की राशि गोरखपुर की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करूंगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले भी रवि किशन ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में शानदार अभिनय की वजह से रवि किशन ने कई दर्जन से भी ज्यादा अवार्ड हासिल किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें