Raja Raghuvanshi Murder Case: यूपी के गाजीपुर जिले में सोनम रघुवंशी के मिलने के बाद दिन भर जिले का माहाैल अलर्ट मोड में रहा। मेघालय पुलिस के पहुंचते ही सोनम का मेडिकल मुआयना कराया गया। देर रात पुलिस उसे अपने साथ लेते गई। उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 19
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
Sonam Raghuwanshi News: मध्य प्रदेश के इंदौर से पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गई सोनम रघुवंशी का चेहरा देश के सामने तब आया, जब वह नंदगंज के आंकुशपुर स्थित एक ढाबे से मिली। मेडिकल परीक्षण के दौरान बार-बार पानी पी रही थी लेकिन इस दौरान उसके चेहरे पर तनिक भी अफसोस नहीं था। वहीं, दिनभर एक सवाल प्रमुख रुप से उठते रहते कि आखिर सोमन रघुवंशी गाजीपुर कैसे पहुंची?
विज्ञापन
2 of 19
अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम और साथ मे पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हर किसी के मन में बस एक सवाल कौंध रहा था कि आखिरकार वह गाजीपुर कैसे पहुंची। ढाबे के आसपास के लोगों में बस एक ही बात कौंध रही थी। कोई ट्रेन भी ऐसी नहीं है, जिससे वह स्टेशन पर उतरी होगी। वहीं वाराणसी की तरफ से ढाबे तक आने की बात भी लोगों के समझ से परे थी कि आखिरकार रात में सोनम किन परिस्थितियों में यहां तक पहुंची।
विज्ञापन
3 of 19
सोनम का भाई।
- फोटो : अमर उजाला
बहरहाल पुलिस के कब्जे में आने और वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचने के दौरान उसने पुलिस अधिकारियों से बात भी नहीं की। इधर मेडिकल कॉलेज के आपातकक्ष स्थित नवनिर्मित आईसीयू कक्ष में 40 मिनट के मेडिकल परीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से बार-बार पानी का बोतल मांग कर अपनी प्यास बुझा रही थी।
4 of 19
सोनम और राज कुशवाह।
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों का जबाब देने के बाद बेड पर सिर झुकाकर बैठ जा रही थी। इस दौरान उसने कई बार पानी पिया। आपात कक्ष में भर्ती मरीज और कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को देख चेहरा झुकाकर निकली सोनम को देख लोग तरह-तरह की बात करने के साथ उसे इस कृत्य के लिए धुसते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 19
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, पति राजा मर्डर केस में अब तक तीन लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
मेघालय से 23 मई को लापता मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर नंदगंज के समीप स्थित एक ढाबे से रविवार की देर रात सोनम को बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कराई है। इस मामले में पुलिस ने इससे पहले तीन लोगों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
6 of 19
सोनम के पिता।
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद नाटकीय ढंग से लापता हुई सोनम रघुवंशी रात 1:40 बजे वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे पर पहुंची। साहिल यादव ने घटना की जानकारी डॉयल-112 पर पुलिस को दी। पुलिस भोर में चार बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सखी वन स्टाफ सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
7 of 19
सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि ढाबे से ही महिला की पहचान सोनम रघुवंशी के रूप में हुई। ढाबे पर आकर उसने अपने भाई को सूचना दी, जिसने मध्य प्रदेश पुलिस को सोनम के बारे में बताया। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने संपर्क किया और यहां पुलिस ने महिला को बरामद किया। मेघालय पुलिस टीम गाजीपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जिसे सोनम सुपुर्द की जाएगी।
8 of 19
सोनम रघुवंशी।
- फोटो : PTI
मेघालय में खुलेगा राज, कैसे गाजीपुर तक पहुंची सोनम
सोनम रघुवंशी गाजीपुर तक कैसे पहुंची यह अभी सवाल बन हुआ है। हालांकि इसका जवाब वह मेघालय पुलिस को देगी, जो देर रात सोनम को ट्रांजिट रिमांंड पर लेकर मेघालय के लिए रवाना हो गई।
9 of 19
होटल संचालक साहिल यादव ने बताया सच।
- फोटो : अमर उजाला
सोनम मेघालय से करीब 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर पहुंची थी। वह एक महिला पुलिस के पूछने पर बस इतना ही बताई कि उसे कुछ पता नहीं। हालांकि लोग इसे वाराणसी से भी जोड़कर देख रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हो सकता है सोनम बिहार होते हुए गाजीपुर की सीमा में आई हो और वाराणसी की तरफ जा रही हो।
10 of 19
सोनम और सास उमा रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किस लेन में ढाबा जिस लेन पर स्थित है वह उस पर दूर-दूर तक कट नहीं है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी किसी वाहन से यहां तक आई। कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे थे कि सोनम वाराणसी की तरफ से आई थी। फिलहाल इस कयास पर अब मेघालय पुलिस ही विराम लगाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मेघालय सोनम को ट्रांजिट रिमांंड पर लेकर गई है। अब वहीं, पूरे मामले की जांच और कार्रवाई करेगी।
11 of 19
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
वन स्टाप सेंटर में 14 घंटे रही सोनम कभी लेटती तो कभी बैठकर रोती
प्रारंभिक इलाज के बाद सोनम रघुवंशी को भोर में पांच बजे सुबह सखी-वन स्टॉप सेंटर ले जाई गई। जहां वह 14 घंटे तक रही। इस दौरान पहले तो थकान के कारण सो गई लेकिन सुबह ही उठ गई। सूत्रों की मानें तो वह पूरे दिन गुमशुम रही। कभी लेटती तो कभी बैठती। नजदीक आने वालों से एक ही गुहार लगाती, मुझे भाई से बात करनी है, करा दीजिए।
12 of 19
इसी वन स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी को रखा गया था।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इलाज के बाद उसे पुलिस उसे सखी वन स्टाप सेंटर लेकर गई। जहां सोनम बहुत थकान के कारण सो गई। सुबह करीब आठ बजे सीओ सिटी शेखर सेंगर और प्रोवेशन विभाग के अधिकारी पहुंचे। स्टाफ के लोगों ने उसे नाश्ता करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। हालांकि बाद में सिर्फ चाय और बिस्कुट लिया। उसके बाद वह फिर सो गई।
13 of 19
वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में रही सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनम के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। वह बार-बार एक ही बात कहती। मुझे भाई से बात करनी है, बात करा दीजिए। शाम करीब पांच मेघालय पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मौके पहुंची। इसके बाद सोनम को लेकर पुलिस मेडिकल के लिए सात बजे बाहर आई। पुलिस मेडिकल कराने के बाद उसे ले गई।
14 of 19
सोनम और राजा की तस्वीर लिए पिता देवी सिंह रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
गिरते-गिरते बचे कोतवाल, गाड़ी धक्का देकर की गई बाहर
सखी वन स्टाप सेंटर से जब सोनम रघुवंशी बाहर लाई जा रही थी तो उक्त अफरातफरी का माहौल बन गया। सोनम को पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे में गाड़ी के अंदर बैठा लिया। लेकिन, सखी वन स्टाप सेंटर के बाहर मिट्टी होने के कारण पुलिस की गाड़ी फंस गई। हालांकि तत्काल पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर गाड़ी को आगे बढ़ाया और सीधे गाड़ी अस्पताल ले आई गई। इसी दौरान शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय गिरते-गिरते बचे।
15 of 19
मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे।
- फोटो : अमर उजाला
सात डॉक्टरों की टीम ने 40 मिनट तक किया मेडिकल परीक्षण
गाजीपुर के नंदगंज के आंकुशपुर स्थित एक ढाबे से बरामद सोनम रघुवंशी वन स्टॉप सेंटर में शाम सात बजे लेकर आपातकक्ष पहुंची। जहां नवनिर्मित आईसीयू वार्ड लेकर गई। वहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के नेतृत्व में सात डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। करीब 40 मिनट तक मेडिकल परीक्षण चला। इसके बाद शाम 8:13 बजे पुलिस लेकर मजिस्ट्रेट के पास चली गई।
16 of 19
सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम लाल घेरे में।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजर जनपद पर गड़ी रही। हर पल की अपडेट हो रही गतिविधियों पर लोग नजर रखने लगे। इधर उपचार कराने पहुंच रहे मरीज और उनके तीमारदारों की नजर बरबस ही वन स्टॉप सेंटर की तरफ चली जा रही थी। शाम 4:21 बजे सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी पहुंचा। वह वन स्टॉप के तरफ जैसे ही बढ़ा, लोग बस उससे एक ही सवाल पूछने चाहते थे।
17 of 19
राजा और सोनम। इनसेट में कलेक्टर आशीष सिंह
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शाम छह बजे शिलांग पुलिस के पहुंचते ही लोगों मामले में जानने के उत्सुक दिखाई पड़े। करीब एक घंटे तक शिलांग और सीओ सिटी शेखर सेंगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस पूछताछ करने में जुटी रही। इसके बाद शाम सात बजे टीम सोनम रघुवंशी को लेकर निकली और सीधे आपात कक्ष पहुंची।
18 of 19
राजा रघुवंशी और सोनम 22 मई से थी लापता।
- फोटो : अमर उजाला
वहां प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा और सीएमएस डाॅ. राजेश सिंह के नेतृत्व में दो महिला चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड आया ने मेडिकल परीक्षण किया। करीब 40 मिनट के मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस मुख्य गेट निकालकर शाम 8:15 बजे वाहन से सीधे न्यायालय लेकर रवाना हो गई।