गाजीपुर में दो बच्चों की हत्या के मामले में सामने आया कि घटना के बाद उनकी बहन प्रतिभा डर के कारण किसी को कुछ नहीं बता पाई और दादा-दादी के पास सोने चली गई। लालजी राजभर के तीन बेटों में दो परिवार समेत बाहर रहते हैं, जबकि छोटे बेटे अर्जुन का परिवार गांव में रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूजा राजभर जौनपुर के केराकत की रहने वाली है।
विज्ञापन
1 of 11
गाजीपुर में मां ने दो मासूम बेटों को मार डाला।
- फोटो : संवाद
नौ वर्षीय प्रतिभा राजभर हत्यारोपी मां की करतूत देखकर इतनी डरी और सहमी हुई थी कि रात में दादा-दादी के पास घर के बाहर बरामदे में जाकर सो गई। हालांकि, वह उन्हें घटना की जानकारी नहीं दे सकी। लालजी राजभर के तीन पुत्र बिरजू, सूरज और अर्जुन काम के सिलसिले में गैर प्रांतों में रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
करन और आर्यन की फाइल फोटाे, बीच में आरोपी मां।
- फोटो : संवाद
बिरजू मुंबई और सूरज गुजरात में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, अर्जुन का परिवार गांव में ही रहता था। हत्यारोपी मां पूजा राजभर जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के झमका बेलहरी गांव की रहने वाली है। लालजी राजभर ने बताया कि अर्जुन राजभर की शादी पूजा राजभर से वर्ष 2006 में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 11
इस फोटो के पास जली हुई थी अगरबत्ती।
- फोटो : संवाद
किसी को क्या पता था कि पूजा इतना बड़ा कदम उठा लेगी। इतना कहते ही वह फफक पड़े। दादी लालपरी दोनों पोतों को याद कर बिलखने लगीं। इधर, प्रतिभा दोनों भाइयों के शवों को देखकर चीखने लगी। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। घटना की जानकारी होते ही घर के बाहर भीड़ जुट गई। हत्या की घटना से सभी स्तब्ध थे। मासूमों के शव देखकर ग्रामीणों का भी कलेजा फट पड़ा।
4 of 11
माैके पर फाेरेंसिक टीम।
- फोटो : संवाद
डर गई थी प्रतिभा, हत्या से पूर्व खाने में विषाक्त पदार्थ देने की आशंका
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि नौ वर्षीय प्रतिभा ने बताया कि दोनों भाईयों की मां पूजा राजभर द्वारा हत्या करते देख वह डर गई थी। वह डर से वहां नहीं जा रही थी। वह इतनी डरी हुई थी की मां की इन करतूतों की जानकारी दादा- दादी को भी नहीं दे पा रही थी। प्रतिभा ने बताया कि खाना में कोई विषाक्त पदार्थ मिला हुआ था, जिसे खाने के बाद उसने उलटी कर दी थी। जबकि दोनों भाईयों ने खाना लिया था।
विज्ञापन
5 of 11
इसी फंदे पर लटकने जा रही थी महिला।
- फोटो : संवाद
मां ने साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या का किया था प्रयास
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हत्यारोपी मां ने दूसरे कमरे की छत में लगे फंखे में साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। छानबीन में दूसरे कमरे में पंखे से साड़ी लटकी मिली है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ भी जारी है।
विज्ञापन
6 of 11
घर के बाहर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद
भोजन का भी लिया सैंपल होगी जांच
एसपी ने बताया कि भोजन की भी जांच होगी, जिससे यह पता चल सके कि हत्यारोपी मां ने वारदात को अंजाम देने से पहले बच्चों को खाने में क्या खिलाया था। दोनों बालकों के शवों को देखने से यह प्रतित हो रहा है कि दोनों खाना खाने के बाद अचेत हो गए होंगे। बरहाल, टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
7 of 11
कमरे के बाहर माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
फिंगरप्रिंट और साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही टीम
खानपुर। फॉरेंसिक टीम कमरे में रखे एक-एक सामान की जांच करने के साथ ही फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही। शवों के आसपास पड़े सामान, रॉड और खाने की सामग्री की जांच के लिए नमूने लिए गए। साथ ही पंखे से लटके साड़ी के फंदे की भी जांच की गई।
8 of 11
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।
- फोटो : संवाद
हत्यारोपी मां से पूछताछ में जुटे रहे अधिकारी
हत्यारोपी मां पूजा राजभर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। देर रात तक पुलिस टीम वारदात से जुड़े एक-एक बिंदु पर हत्यारोपी महिला से पूछताछ करती रही। इसके साथ ही पुलिस टीम ने घर के विभिन्न कमरों की भी छानबीन की।
9 of 11
परिजनों में छाया मातम।
- फोटो : संवाद
हत्यारोपी के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा
खानपुर। हत्यारोपी मां पूजा राजभर के चेहरे पर दोनों बच्चों की हत्या का पछतावा नजर नहीं आया। कमरे के बाहर बरामदे में खटिया पर बैठी हत्यारोपी महिला पुलिस की पूछताछ में हर सवाल का जवाब दे रही थी। उसके आंखों में आंसू की एक बूंद तक दिखाई नहीं दी।
10 of 11
घटना के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
जमीन पर रखी हुई थी दोनों बालकों की फोटो, जली थी अगरबत्ती
एसपी ने बताया कि कमरे में छानबीन के दौरान यह पता चला कि कमरे में दोनों बालकों की फोटो फर्श पर रखी हुई थी। देखने से यह लग रहा था कि अगबत्ती भी जली है। जब इस बारे में बालिका प्रतिभा से पूछा गया तो उसने बताया कि दोनों भाईयों की फोटो दीवाल पर टंगी रहती थी।