वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन नौसारे गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और 38 श्रद्धालु घायल हुए। सड़क पर बिखरे जूते- चप्पल, बस का टूटा दरवाला और बिखरे पड़े शीशे के टूकड़े से हादसे की भयावहता साफ झलक रही थी। इधर, अपनों की तलाश में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए तीर्थयात्रियों के कपड़ों पर लगे खून के धब्बे हादसे की कहानी बयां कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती घायल लोग दर्द से कराह रहे थे।