फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों-मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

Thu, 28 May 2026 07:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ बकरीद मनाई गई। इस दौरान सुबह से ईदगाहों में तकबीर गूंजी। ईदगाहों-मस्जिदों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा रहा। 
विज्ञापन
1 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को भाईचारा, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले की करीब 534 ईदगाहों और मस्जिदों समेत अन्य इबादतगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और इब्राहिमी सुन्नत के तहत कुर्बानी पेश की। घरों में सिवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू से त्योहार का उल्लास दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
उधर, बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और मस्जिदों पर पैदल गश्त की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जबकि सोशल मीडिया सेल को भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया था।
विज्ञापन

3 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
अलसुबह लोग नए परिधान पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रवाना हुए। नमाज से पहले इमामों ने खुत्बा पढ़ते हुए कुर्बानी की अहमियत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ मांगी। देर शाम तक दावतों और मेल-मुलाकात का दौर चलता रहा। बहरियाबाद, मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बहादुरगंज, गंगौली, शादियाबाद, सिधागरघाट, देवकली, जमानिया, औडिहार, करंडा, खानपुर, दिलदारनगर, नंदगंज, भरसर, मनिहारी समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। बच्चों में खास उत्साह दिखा। कई स्थानों पर बच्चों ने मेले और झूलों का आनंद लिया।

4 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले भर में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईराज राजा लगातार भ्रमणशील रहे। कासिमाबाद क्षेत्र में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ करीब 100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

5 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
उमड़ी नमाजियों की भीड़
गंगौली, नोनहरा, कासिमाबाद और बहादुरगंज क्षेत्र की ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईदगाह बहादुरगंज में करीब एक हजार, गंगौली में 1200 और सोनबरसा में करीब एक हजार लोगों ने नमाज अदा की। रसूलपुर ईदगाह, नूरी मस्जिद पठान टोली, जामा मस्जिद उत्तर टोला और शाही मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
बच्चों में दिखा खास उत्साह
शादियाबाद, बहरियाबाद, गंगौली और बहादुरगंज क्षेत्र में बच्चे नए परिधान और रंग-बिरंगी टोपियां पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद बच्चों ने मेले में खिलौनों की खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। कई गांवों में लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर सिवइयों और पकवानों का स्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें