फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे की इस बात पर बाैखला गया था पिता, हंसिया से किए थे ताबड़तोड़ 25 वार; मयंक हत्याकांड में नया अपडेट

Tue, 03 Feb 2026 07:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चाैंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के मक्खनपुर के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को हुई 14 साल के मयंक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पिता राजेश कुमार राजपूत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त हंसिया और एक चाकू बरामद किया गया है। इधर, गिरफ्तारी से पूर्व सुबह करीब 10.30 बजे मयंक के ननिहाल पक्ष ने जिजौली में सड़क जाम की। पुलिस के समझाने पर हटे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव ले गए और शाम को गांव में पुलिस पहरे में अंतिम संस्कार किया।

राजेश राजपूत मूल निवासी नगला मवासी, मटसैना व हाल निवासी जिजौली, मक्खनपुर ने पुलिस को गिरफ्तारी के बाद पूरा घटनाक्रम बताते हुए अपने किए पर पछतावा किया। राजेश राजपूत ने बताया कि बेटी महिमा के सोमवार दोपहर 2 बजे करीब ट्यूशन को जाने के बाद बेटे मयंक के साथ वह घर में अकेला था। तभी उसने एक लोटे में पानी गर्म करने के लिए गैस पर रखा था। बेटे मयंक से उसे गर्म पानी का लोटा का उठाकर देने को कहा था। उसने मना कर दिया था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी बार कहा तो उसने मां से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर आपा खो बैठा और पास रखे हंसिये को मयंक पर फेंका, जो कि उसकी आंख के पास जा लगा। खून निकलने पर मयंक सीढि़यों की ओर भागते समय गिर गया और सिर में चोट लगने पर खून निकलने लगा। मयंक अचेत भी हो गया। इस पर डर लगा कि पत्नी उर्मिला अपने मायके वालों को बुलाकर पिटवाएगी और पुलिस भी बेटे पर जानलेवा हमले में जेल भेजेगी। तभी उसने बेटे पर ताबड़तोड़ हंसिये व सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या पुख्ता होने के बाद उसने शव को बक्से में छिपाया था। इस पूरे घटनाक्रम में उसे 2.45 बज गए। पत्नी के आने का समय होने के कारण वह घर में फैले रक्त की आधी-अधूरी सफाई करने के बाद भाग गया था। घर से भागने के बाद कुछ देर पास ही के एक पार्क में बैठा था। वहां उसे घर पर पुलिस पहुंचने की जानकारी हुई। पुलिस गिरफ्तारी के डर से क्षेत्र में ही यहां-वहां छिपकर रात काटी।

 

4 of 8
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की भी करना चाहता था हत्या
राजेश ने पुलिस कस्टडी में बयान दिया कि वह बेटे की हत्या करना नहीं चाहता था। अचानक हुए घटनाक्रम में उसने यह हत्या कर दी। राजेश ने यह भी बताया कि वह बेटे की हत्या के दौरान पत्नी की भी हत्या करना चाहता था। मगर, वह उस मंसूबे में सफल नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

5 of 8
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार
राजेश के बयान और पुलिस की जांच में मयकं पर 20 से 25 दफा हंसिया और चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करने में जुटी है। बुधवार को पुलिस को यह सीएमओ कार्यालय से प्राप्त होगी। राजेश के हाथ के अंगूठे व एकाधा उंगली में भी चाकू से हमले के दौरान चोट के निशान मिले हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे साक्ष्य
पुलिस ने राजेश से हत्या में प्रयुक्त चाकू, हंसिया, जिस बोरे से खून साफ किया था उसे, बक्से, घर के फर्श, दीवारों पर मिले रक्त के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा आरोपी के हाथ में लगे चाकू, व हंसिये से हमले के दौरान कट के निशानों से भी सैंपल, उनकी फोटोग्राफी की है। इन सभी को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। इसके अलावा राजेश के कपड़ों पर बच्चे मयंक के खून के निशान मिले हैं। इन सभी साक्ष्यों को पुलिस जांच के लिए एफएसएल भेजेगी।

 
विज्ञापन

7 of 8
रसोई में रखा बैग और अन्य सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश गिरफ्तार, अब सौरभ, पारस और विकास की तलाश
पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसके भाई सौरभ, जो कि फर्नीचर व प्लाईबुड की दुकान चलाता है। पारस, जो कि राजेश के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत है और विकास की तलाश है। विकास को उर्मिला उप्र पुलिस में कार्यरत बताती है, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि पुलिस स्तर से नहीं की गई है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही पुलिस इनकी इस हत्याकांड में भूमिका की भी जांच होगी।

 
विज्ञापन

8 of 8
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में हुआ अंतिम संस्कार
मयंक का अंतिम संस्कार उसके ननिहाल पक्ष व गांव के लोगों ने नगला मवासी, मटसैना में किया। इस दौरान उसके पिता के पक्ष से कोई भी परिजन अंतिम बार चेहरा तक देखने नहीं आया।

ये भी पढ़ें-UP: एक युवक ने 40 परिवारों को इस कदर किया परेशान, लोगों ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें