गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ी कार
हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। घायल सड़क पर तड़पने लगे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और थोड़ी दूर पर ट्रैक्टर को खड़ा करके रास्ता बंद कर दिया। तभी कार सवारों ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। कार में कई लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में शिशुपाल की दो पुत्रियों आकांक्षा (17), अंजलि (15) और उनकी चचेरी बहन दीपिका (19) पुत्री ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिशुपाल की तीसरी बेटी गुन्नू (10) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव के हरीश (25) पुत्र गंभीर ने शिकोहाबाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में श्रेषा देवी (62) मोहिनी (2), पूजा देवी (26), सपना (2), चंद्रवीर (55), उमाशंकर (40), धीरज (30), सोनू (30), मयंक (11) सहित 12 लोग घायल हो गए।