ASP Anuj Chaudhary: ओलंपियन पहलवान और यूपी पुलिस के एएसपी अनुज चौधरी के जीवन पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने की तैयारी चल रही है। कई प्रोडक्शन हाउस उनके खिलाड़ी से दबंग पुलिस अफसर बनने के सफर को पर्दे पर उतारने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एएसपी देहात अनुज चौधरी
- फोटो : ASP Anuj Chaudhary-FB
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एएसपी देहात अनुज चौधरी इन दिनों अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अपनी जीवनशैली से चर्चा में हैं। संभल के चर्चित सीओ रहे और अब फिरोजाबाद में तैनात अनुज चौधरी के जीवन पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने के लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जल्द ही दर्शक एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान के पुलिस अफसर बनने के रोमांचक सफर को स्क्रिन पर देख सकेंगे।
मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से निकले अनुज चौधरी का कुश्ती कॅरिअर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अखाड़े में प्रशिक्षण लेकर देश-दुनिया में तिरंगा फहराया। खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2004 में उन्हें राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने 2004 के एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 2002 (मैनचेस्टर) और 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। एशियाई स्तर पर भी उन्होंने कई बार पदक जीते और वर्ष 2014 तक लगातार नेशनल चैंपियन रहे।
विज्ञापन
2 of 6
ASP Anuj Chaudhary
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सेवा में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की छवि
अनुज चौधरी ने खेल कोटे से यूपी पुलिस में प्रवेश किया था। अपनी योग्यता और बहादुरी के दम पर वे पदोन्नत होते हुए अगस्त 2025 में एडिशनल एसपी बने। संभल में तैनाती के दौरान वे अपने बेबाक बयानों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के कारण चर्चा में आए। अनुज चौधरी के सोशल मीडिया पर भी लाखों फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ASP Anuj Chaudhary
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी अनुज चौधरी ने कहा कि कई प्रोडक्शन हाउस ने संपर्क किया है। अगर कोई मेरे देश के लिए खेलने से लेकर खाकी में समाज की रक्षा तक के सफर को अच्छे ढंग से प्रस्तुत करेगा तो उसकी स्क्रिप्ट पर विचार किया जाएगा।
4 of 6
ASP Anuj Chaudhary
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिट और निर्भीक पुलिस अफसर की है छवि
स्पोर्टस कोटे से पुलिस में भर्ती हुए अनुज चौधरी की छवि एक दबंग फिट और निर्भीक पुलिस अफसर की है। अपराधियों को सजा दिलाने और माफियाओं पर शिकंजा कसने के कारण वह चुलबुल पांडे के नाम से भी मशहूर हो गए। कुछ लोग उन्हें सुपरकॉप के नाम से भी जानते हैं। वह राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में स्वर्ण और रजत पदक भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ASP Anuj Chaudhary
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन अवार्ड मिला
पहलवानी उनका पहला शौक है और इसके लिए वह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं जिनमें अर्जुन अवॉर्ड प्रमुख है। हालांकि अर्जुन अवार्ड नहीं दिए जाने से खफा अनुज चौधरी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठ गए थे। तत्कालीन खेल मंत्री सुनील दत्त ने खुद धरने पर पहुंचकर उनका अनशन तुड़वाया और अगले वर्ष उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था।
गोरखपुर से नाता, प्रो कुश्ती लगी के ब्रांड एंबेसेडर
पहलवान अनुज चौधरी मुजफ्फरनगर के बझेड़ी गांव के रहने वाले हैं। दंगल से गोरखपुर हॉस्टल तक का सफर तय कर कुश्ती का कहकहा सीखा। 84 किलोग्राम भार वर्ग में वह दस साल तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे। प्रो कुश्ती लीग के वह ब्रांड एंबेसेडर रहे हैं, इसके अलावा उन्हें मॉडलिंग का शौक है।