यूपी के इटावा में परिवार के मुखिया ने पत्नी और दो बेटियों के साथ बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया। आरोपी को जेल भी भेज दिया। आरोपी मुकेश वर्मा ने पुलिस को हत्याकांड की जो कहानी सुनाई, उस पर पुलिस ने यकीन कर लिया। लेकिन परिवार और रिश्तेदारों के गले मुकेश की कहानी उतर नहीं रही है। इसमें कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, इन सवालों की जवाब किसी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
यह सवाल उठ रहे
- सुबह चार से पांच बजे तक भूतल से लेकर ऊपर के तल तक दो अलग-अलग कमरों में मुकेश ने चार लोगों का गला दबाया, पर किसी को आवाज तक नहीं आई।
- स्वेच्छा से सभी को सुबह गोलियां खिलाईं, ऐसे में किसी बच्चे ने विरोध क्यों नहीं किया।
- विरोध हुआ तो उसकी कोई आवाज घर में रहने वाले अन्य सदस्यों को क्यों नहीं सुनाई दी।
-सुबह नौ बजे के बाद मुकेश ताले डालकर घर से निकला, इससे पहले तक परिवार का कोई और सदस्य नहीं दिखा, इस पर भी घर के सदस्यों का कोई ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
3 of 9
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
-सुबह करीब 10 बजे दूध वाला आया। आवाज दी, लेकिन मुकेश के यहां से कोई न आने पर भी परिवार के अन्य सदस्यों ने घर में रेखा और उसके बच्चों का कोई जिक्र नहीं किया।
- पूरे दिन शहर में ही मुकेश घूमा, एक भतीजे और एक भाई को दिखा भी, लेकिन किसी ने नहीं पूछा कि घर के अन्य लोग कहां गए हैं।
-नींद की गोलियां दीं, इसका भी कोई रैपर या शीशी मौके से नहीं मिली।
4 of 9
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
- अपने पत्नी बच्चों को मारने के बाद भी कोई अफसोस नहीं, इससे प्रतीत होता है कि जैसे सोच समझकर मारा गया।
-सीओ सिटी को भेजा गया सुसाइड नोट घर से कहां चला गया।- पत्नी के फोन पर स्टेट्स लगाकर क्यों सबको बताया।
-सीओ सिटी को संदेश भेजकर फोन स्विच ऑफ किया और मरने के लिए स्टेशन गए, लेकिन पटरियों के बीचों बीच लेटकर ट्रेन निकलने के बाद भी बच गया।
विज्ञापन
5 of 9
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
दवाओं के रेपर या शीशी नहीं, पांच पुडियां मिलीं
पुलिस की जांच पड़ताल में सोमवार रात फॉरेंसिक टीम को कोई भी नींद की गोली का पत्ते का रेपर या शीशी नहीं मिली है। इसकी जगह पर लगभग पांच भूरे रंग की छोटे लिफाफनुमा पुड़िया मिली हैं। प्रतीत हो रहा है कि इनमें ही दवाइयां पहले से खोलकर मुकेश लेकर आया था और सभी को दे दीं।
विज्ञापन
6 of 9
Etawah Mass Murder
- फोटो : amar ujala
32 घंटे पहले सबसे पहले तोड़ा था रेखा ने दम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगभग 32 घंटे पहले हत्या होने की बात सामने आई है। दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच हुए पोस्टमार्टम के हिसाब से लगभग पांच बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सबसे पहले मुकेश की पत्नी रेखा ने दम तोड़ा है। इसके बाद उसी के कमरे में सो रही भाव्या और फिर ऊपर कमरे में सो रही काव्या ने दम तोड़ा था।
विज्ञापन
7 of 9
बेटा अभीष्ट और मां रेखा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आखिर में इसे मारा
सबसे अंत में मुकेश के बेटे अभीष्ट की मौत हुई है। चूंकि रेखा, बड़ी बेटी भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव भूतल पर बने कमरे में मिले हैं। वहीं पहली मंजिल पर बने कमरे में बीच वाली बेटी काव्या का शव मिला था। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि मुकेश ने सबसे पहले भूतल पर कमरे में सो रही रेखा, बड़ी बेटी भाव्या को मारा और उसके बाद काव्या को मारने के लिए ऊपर कमरे में गया। इसके बाद नीचे आकर फिर छोटे बेटे अभीष्ट को मारा है।
8 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बंद कमरे में मिलीं चार लाश
उत्तर प्रदेश के इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। सराफ को पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है।
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी-बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
सोमवार रात करीब 08:20 पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया।
पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर काव्या का शव पड़ा मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने ही परिवार को मार डाला।