फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी और तीन बच्चों के कत्ल में अकेले नहीं था मुकेश... प्रेमिका भी हुई गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा।

सार

मुकेश ने स्वाति को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी। मुकेश का अधिकतर समय भी स्वाति के साथ ही गुजरता था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 7
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश वर्मा की प्रेमिका स्वाति सोनी को गिरफ्तार कर लिया। स्वाति मुकेश की पहली पत्नी की रिश्तेदार है। वह बुधवार को किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने कोर्ट पहुंची थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 11 नवंबर को मुकेश ने पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर बेहोश करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, मुकेश ने स्वाति को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी। मुकेश का अधिकतर समय भी स्वाति के साथ ही गुजरता था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 7
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
पहले से अंदेशा, हत्या में कोई और भी शामिल
पुलिस को पड़ताल में अपनी जांच में इस बात का पहले ही अंदेशा हो गया था कि सोमवार सुबह हत्या के समय मुकेश के साथ उसके कमरे में कोई और व्यक्ति भी था। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकालने पर इसका खुलासा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।  
विज्ञापन

3 of 7
Etawah mass Murder - फोटो : अमर उजाला
सबको नींद की गोली खिलाकर दबाया गला
कोतवाली इलाके के लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने 11 नवंबर को पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर पहले अधमरा किया था। इसके बाद लगभग चार से पांच बजे के बीच गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश नौ बजे के बाद घर से निकल गया था और दिनभर शहर में घूमने के बाद लगभग 08:20 पर पत्नी के फोन पर स्टेट्स पर लिखकर ये सब खत्म... अपडेट कर दिया था। 

4 of 7
etawah murder - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट सीओ के व्हाट्सएप पर भेजा
इसके बाद यह संदेश और एक सुसाइड नोट लिखकर सीओ सिटी को व्हाट्सएप पर भेजकर मुकेश रेलवे स्टेशन चला गया था। यहां मरुधर एक्सप्रेस के इंजन के नीचे लेटकर जान देने का ढोंग किया था। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने आत्महत्या के प्रयास में उसे पकड़ लिया था। करीब 15 से 16 घंटे शव पड़े होने के बाद आरोपी ने पुलिस को शव घर में पड़े होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

5 of 7
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ट्रायल बैरक में रखा गया है मुकेश
सैफई क्षेत्र के महोला गांव में बने केंद्रीय कारागार की 100 ट्रायल बैरक में आरोपी मुकेश को रखा गया है। जेल में आने में नए बंदियों को इसी बैरक में रखकर लगभग 10 दिन तक पूरी निगरानी में रखा जाता है। इस बीच उसकी बीमारी, उसके व्यवहार संबंधी जांचों आदि को परखा जाता है। इसके आधार पर ही सामान्य बैरक में रखा जाता है। बाद ही जेल सूत्रों के अनुसार, आरोपी इस निगरानी के बीच बहुत ही शातिर अपराधी के रूप में प्रतीत हो रहा है। वह सिर्फ डिप्रेशन में होने का ढोंग कर रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
अज्ञात नंबर से लगातार रविवार से सोमवार तक हुई थी बात
जांच में यह भी पता चला है कि एक अज्ञात नंबर से आरोपी की लगातार रविवार से लेकर सोमवार तक हुई थी। सबसे ज्यादा बात होने पर पुलिस ने उस नंबर के बारे में जानकारी की तो वह आरोपी किसी भी परिवार के सदस्य का नंबर नहीं निकला। जब उस नंबर की लोकेशन सोमवार सुबह चार बजे से नौ बजे तक की निकलवाई गई तो वह लोकेशन मुकेश पास उसी कमरे में मिली, जिसमें हत्या हुई है। अब पुलिस उक्त व्यक्ति के बारे में पता करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें