फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सॉरी आंटी' कहने पर भड़की महिला, किशोरी को पीटा, बीच बाजार में हुआ जमकर हंगामा

Wed, 04 Nov 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
बीच-बचाव कराती पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को बाबूगंज बाजार में आंटी शब्द को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, कोतवाली नगर स्थित बाबूगंज बाजार में एक महिला से किशोरी ने आंटी कह दिया था। इस पर महिला भड़क गई। उसने किशोरी की पीट दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया। 


 

 
विज्ञापन

2 of 5
बाजार में हुआ जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ के चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बाबूगंज बाजार में भारी भीड़ थी। दोपहर को एक महिला करवा चौथ के लिए खरीददारी करने आई थी। भीड़ में एक किशोरी से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशोरी ने सॉरी आंटी बोल दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में हुआ जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
आंटी शब्द सुनकर महिला भड़क गई। उसने खरीदारी छोड़कर किशोरी को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया। किशोरी पर हाथ चला दिया। इससे दोनों में मारपीट शुरू हो गई।  

4 of 5
बीच बाजार में हुआ जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
महिला और किशोरी में मारपीट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बाजार में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने बीचबचाव कराया। इस दौरान मारपीट की घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीच बचाव कराती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें