उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वो अपने दो साल के बेटे के साथ था। युवक की मौत के बाद दो साल का मासूम लाश से लिपटकर पापा-पापा पुकारता रहा, लेकिन पिता की शरीर से कोई हलचल न थी। ये दृश्य देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में बैठा लगभग दो वर्षीय बेटा पापा को पुकारता रहा, तब तक पिता की सांसें थम गईं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं, बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
बेटे के दवा दिलाने जा रहा था
थाना कोतवाली देहात के गांव अल्लैपुर निवासी रोहन सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम बेटा विकास (22) घर से बच्चे को दवा दिलाने गिरौरा आ रहा था। रास्ते में मुरकटिया मंदिर के पास एक बाइक से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। विकास के साथ ही स्कूटी पर बैठा बालक और बाइक पर सवार अतर सिंह और उनकी पत्नी ज्योति निवासी कस्बा व थाना बिलारी जिला मुरादाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह लोग सकीट कस्बा में एक गमी से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने विकास को मृ़त घोषित कर दिया। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम बेटे का वीडियो हुआ वायरल
विकास की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। बेटा दो साल का है। रोते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विकास के पास उसका बेटा रोता दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने बेटे को गोद में उठाकर चुप कराने का भी प्रयास किया।
4 of 5
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटा की हालत देख छलक पड़े लोगों के आंसू
पिता की लाश के पास दो साल का मासूम रोता-बिलखता रहा। वो बार-बार पापा-पापा पुकारता रहा, लेकिन पिता के शरीर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। इस दृश्य को जब लोगों ने देखा तो आंसू छलक पड़े।
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य सड़क हादसों में आठ लोग घायल
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग और घायल हो गए। कालीचरन निवासी दातागंज बदायूं, ऊदल सिंह और शिवकुमार निवासी धनिगा थाना पिलुआ, अतुल निवासी पृथ्वीराजपुर और उमेश निवासी नगला फरीद थाना कोतवाली देहात, किशनपाल निवासी गढि़या थाना मिरहची और सर्वेश व राजकुमार निवासी मरजातपुर थाना बागवाला की बाइक गोवंश से टकराने से घायल हुए हैं।