फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: देवरिया का 'रिवर फ्रंट' दुल्हन की तरह सजकर तैयार, शाम ढ़लते ही दूधिया रोशनी, पेंटिंग लगते हैं लुभाने

Tue, 05 Nov 2024 12:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

छठ पूजा 2024: नगर पंचायत प्रशासन छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारी कर रहा। रिवर फ्रंट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा। करीब दो किलोमीटर नदी का घाट दूधिया रोशनी से नहा रहा है। लोग जुहू चौपाटी की तरह सुबह शाम रिवर फ्रंट पर सैर कर रहे हैं। यहाँ छठ पूजा पर हर साल करीब 50 हजार ब्रती महिलाएं दो वक्त उगते और अस्त होते सूर्य की अर्ध्य देती है।
विज्ञापन
1 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर से होकर बहने वाली बथुआ नदी आज कल आकर्षण का केंद्र बनी है।
विज्ञापन

2 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहाँ छठ पूजा पर हर साल करीब 50 हजार ब्रती महिलाएं दो वक्त उगते और अस्त होते सूर्य की अर्ध्य देती है। सूर्य पष्टि पर पूरा नगर रिवर फ्रंट पर उमड़ता है। उस विहंगम दृश्य को देखने के लिए ग्रामीण इलाके से लोग रिवर फ्रंट पर आते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर पंचायत प्रशासन छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारी कर रहा। रिवर फ्रंट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा। करीब दो किलोमीटर नदी का घाट दूधिया रोशनी से नहा रहा है। लोग जुहू चौपाटी की तरह सुबह शाम रिवर फ्रंट पर सैर कर रहे हैं।

4 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिवर फ्रंट की दीवारों की वाल पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी है। दीवाल पर देवी देवताओं का चित्र उकेर कर रामायण व महाभारत जैसे धर्म ग्रंथों की कहानियों को तस्वीरों से रेखांकित किया गया है। नगर पंचायत का सेल्फी पॉइंट युवाओं को खीच रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नदी के तट पर बना फब्बारा यहाँ की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ने कहा कि बथुआ नदी तट 2014 के पहले बियाबान था।
विज्ञापन

6 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसे रिवर फ्रंट बना कर नदी की गरिमा बचाने की सुरुआत मैंने अपने कार्यकाल में की। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब अपनी पत्नी और चेयरमैन सुधा निगम के साथ मिलाकर रिवेट फ्रंट को नया आयाम देने का प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिवर फ्रंट की दीवारों पर सजी पेंटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आने वाले दिनों में यह मण्डल का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल होगा। नदी के दूषित जल को साफ करने की योजना पर काम हो रहा है। शासन से नदी की सफाई के लिए एक बड़ी परियोजना लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें