कानपुर के बिल्हौर के शांतिनगर में पानी निकासी के विवाद पर बुधवार को वकील की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। साथी की हत्या से गुस्साए वकीलों ने बिल्हौर जीटी रोड जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
2 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और हाईवे खुलवाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
3 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
बिल्हौर शांतिनगर निवासी सुल्तान पाल के घर के बगल में सतेंद्र यादव का आवास है। आरोप है कि सुल्तान के मकान से निकली नाली का पानी सतेंद्र के घर के बाहर जमा हो जाता है इस पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
4 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह नाली के इसी विवाद पर सतेंद्र और उसके चार साथियों ने सुल्तान को घर से खींचकर मारापीटा।
विज्ञापन
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
5 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
किसी तरह आरोपियों की गिरफ्त से छूटकर भागे सुल्तान ने फोन करके अपने चचेरे भाई वकील जितेंद्र पाल(35) को बुलाया। मौके पर पहुंचे जितेंद्र को भी सतेंद्र और उसके साथियों ने मारा पीटा।
विज्ञापन
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
6 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
भीड़ जुटते देख आरोपी मौके से भाग निकले। बेहोश हुए जितेंद्र को परिजन बिल्हौर सीएचसी लेकर गए जहां से उसे उर्सला रिफर कर दिया गया। उर्सला में डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
7 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
वकील की मौत की खबर सुनते ही बिल्हौर तहसील और कानपुर कचहरी में वकीलों ने बवाल शुरू कर दिया। वकीलों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
8 of 9
वकील को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सतेंद्र यादव और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।