फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: फार्म हाउस हत्याकांड...भाई ने ली भाई की जान, तालाब में डीवीआर और पिस्टल फेंकी थी; देखें तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2026 09:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: होली के एक दिन बाद हत्या की सूचना मिलते ही कंदवा थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई थी। सीसी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।एक तालाब से डीवीआर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 11
विशाल सिंह की हत्या। - फोटो : संवाद
UP Crime: कंदवा के जलालपुर गांव के पूरब स्थित फार्म हाउस में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच को अहम सफलता मिली है। घटना के बाद गायब सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और हत्या में उपयोग किए गए पिस्टल को पुलिस ने हिरासत में लिए गए नौकर की निशानदेही पर शनिवार को जमानिया थाना क्षेत्र के बरुईन गांव के विपिन बिहारी सिंह के तालाब से बरामद कर लिया।



थानाध्यक्ष राजीव कुमार मल्ल ने बताया कि संपत्ति के विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या की है। रविवार को इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 11
तालाब में मिली पिस्टल। - फोटो : संवाद
डीवीआर और पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस ने मृतक के बड़े भाई विवेक सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद डीवीआर में मौजूद फुटेज की जांच कर घटना से जुड़े सुराग तलाशने में जुटी है। जलालपुर गांव के विशाल सिंह 27 बृहस्पतिवार की दोपहर अपने फार्म हाउस में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 11
माैके पर छानबीन करती टीम। - फोटो : संवाद
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर खेतों के रास्ते भाग गए थे और पहचान छिपाने के लिए फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इसी क्रम में हिरासत में लिए गए नौकर की निशानदेही पर शनिवार को बरुईन गांव के पास एक तालाब से डीवीआर और घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बरामद कर लिया गया।

4 of 11
विशाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
पुलिस का कहना है कि बरामद डीवीआर और पिस्टल की जांच कराई जा रही है। फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 11
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
जलालपुर गांव में बृहस्पतिवार को दिन में करीब ढाई बजे फार्म हाउस में सोए युवक की गोली मारकर हुए हत्याकांड में पुलिस लगभग खुलासे के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इससे घटना में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

6 of 11
भाई ने ली भाई की जान। - फोटो : संवाद
जलालपुर गांव के बड़े काश्तकार अजीत सिंह का गांव के बाहर पूरब तरफ फॉर्म हाउस बना है। पिछले साल उनके मौत के बाद उनके पुत्र विवेक और विशाल खेती-बाड़ी का काम देखते हैं। बृहस्पतिवार को विशाल सिंह (27) अपने फार्म हाउस पर सो रहा था। इसी दौरान उसके सिर में सटाकर गोली मार दी गई थी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान फॉर्म हाउस में लगे सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब कर दिया गया। 
विज्ञापन

7 of 11
हत्या के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
इस सनसनी खेज घटना से उसकी मां राज लक्ष्मी और उसकी बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। विशाल सिंह हत्याकांड के खुलासे के लिए शुक्रवार को पुलिस का खोजी कुत्ता भी घटना स्थल पर पहुंचा। जो फार्म हाउस से निकलकर पास में स्थित मां काली के मंदिर तक गया फिर वापस फॉर्म हाउस लौट गया। 

8 of 11
भीड़ में तरह-तरह की थी चर्चाएं। - फोटो : संवाद
इस पर पुलिस मंदिर पर लगे सीसी टीवी कैमरे को देखने के बाद डीवीआर को अपने साथ ले गई। सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड में विशाल के करीबी का हाथ सामने आ रहा है। शुक्रवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विशाल को 32 बोर के पिस्टल से गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान सिर में गोली फंसी मिली है।

9 of 11
बेटे की लाश देख बिलख पड़ी मां। - फोटो : संवाद
इसके पूर्व विशाल के बड़े भाई विवेक सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में कंदवा थानाध्यक्ष राजीव कुमार मल्ल ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर जांच सार्थक दिशा में आगे बढ़ रही है।जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

10 of 11
लाश को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
देर रात पहुंचा विशाल का शव
मृतक विशाल का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की देर रात एक बजे गांव पहुंचा।शव गांव पहुंचते ही महिलाओं के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार की दोपहर उसका अंतिम संस्कार जमानिया के बड़ेसर गंगा घाट पर किया गया।मुखाग्नि उसके बड़े भाई विवेक सिंह ने दिया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

11 of 11
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
जमीन और 80 लाख रुपये के लिए तो नहीं हुई विशाल की हत्या
विशाल सिंह की हत्या जमीन और 80 लाख रुपए के लिए तो नहीं की गई। इसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बीते दिनों जमानिया थाना के देहुड़ी गांव के पास हुए हत्या के मामले में विवेक जेल गया था। तब विशाल ने 80 लाख रुपये में जमीन बेचकर उसकी जमानत कराई थी। चर्चा है कि बचे पैसे को लेकर कई दिनों से दोनों भाईयों में विवाद चल रहा था। उसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें