फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम चढ़ा परवान: एक नजर में किन्नर को दिल दे बैठा शख्स, मंदिर पहुंच रचाई शादी; कुछ ऐसी थी पहली मुलाकात

Mon, 27 Mar 2023 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
1 of 5
युवक ने किन्नर से रचाई थी शादी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले में किन्नर से लड़के की शादी का मामला सामने आया है। पड़ाव क्षेत्र के एक युवक ने किन्नर से रविवार देर शाम स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। करीब सात माह लिव इन रिलेशन में रहने के बाद रविवार शाम शादी रचाई।  कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। एक ऐसा ही प्यार परवान चढ़ा तो जिले में चर्चा का विषय बन गया। वाराणसी से सटे पड़ाव की रहने वाली छोटी सिंह किन्नर की मुलाकात स्थानीय ऑटो चालक अभिषेक कुमार से करीब आठ महीने पहले हुई। पहली मुलाकात में ही अभिषेक और छोटी एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। लेकिन, एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे थे।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
युवक ने किन्नर से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ अभिषेक प्रति दिन सुबह ऑटो लेकर पड़ाव चौराहे पर छोटी सिंह किन्नर की एक झलक पाने की चाह में पहुंच जाता था। वहीं दूसरी तरफ छोटी सिंह किन्नर भी अभिषेक की एक नजर देखने की चाह में प्रतिदिन सुबह पड़ाव चौराहे पर पहुंच जाती थी। एक दिन छोटी सिंह किन्नर अभिषेक के ऑटो में सवार होकर मुगलसराय की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन

3 of 5
युवक ने किन्नर से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों के दिल में अपने प्यार का इजहार करने की चाह जगी। बातों ही बातों में ही दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद जब दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा तो दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

4 of 5
- फोटो : iStock
करीब 8 महीने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने रविवार की देर शाम पड़ाव स्थित दैत्र बीर बाबा मंदिर परिसर में हिंदू रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई। इस दौरान लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : istock
अभिषेक ने बताया कि जब छोटी सिंह मेरे ऑटो में पहली बार पड़ाव से बैठकर मुगलसराय की तरफ जा रही थी तभी से यह मुझे पसंद थी। वह किन्नर है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों सात महीने से साथ में रह रहे थे। ऐसे में शादी करके वे सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो गए। उन्हें भरोसा है कि वे दोनों एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें