घरे कोहरे के बीच खेती करने जाते किसान।
- फोटो : संवाद
दिन में धूप निकलने के आसार कमजोर बताए जा रहे हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच होने की संभावना है, जिससे सतर्कता बेहद जरूरी है।