फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पति का कत्ल: यूपी में बीवी ने देवर संग मिलकर मिटाया सुहाग, वारदात को सब मान बैठे थे सुसाइड; ऐसे खुला राज

Wed, 02 Sep 2026 04:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि काजल और उमेश अपने अवैध संबंधों के बीच सुमित को रोड़ा मानते थे। इसके अलावा, दोनों की नजर सुमित की प्रॉपर्टी पर भी थी। प्रॉपर्टी को हड़पने और एक साथ रहने की नीयत से दोनों ने मिलकर सुमित को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और उसे फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला।
विज्ञापन
1 of 5
हत्यारोपी देवर और भाभी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस खौफनाक वारदात के पीछे अवैध संबंध और प्रॉपर्टी का लालच बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी (मृतक के भाई) उमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

2 of 5
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी देवर भाभी - फोटो : अमर उजाला
घटना का विवरण
यह पूरी घटना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भसोली की है, जहां 31 अगस्त को इस वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, काजल की शादी तीन साल पहले सुमित के साथ हुई थी और उनका एक दो साल का बच्चा भी है। शादी के बाद से ही काजल के अपने देवर उमेश के साथ अवैध संबंध बन गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी हड़पने की थी साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि काजल और उमेश अपने अवैध संबंधों के बीच सुमित को रोड़ा मानते थे। इसके अलावा, दोनों की नजर सुमित की प्रॉपर्टी पर भी थी। प्रॉपर्टी को हड़पने और एक साथ रहने की नीयत से दोनों ने मिलकर सुमित को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और उसे फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला।

4 of 5
हत्यारोपी देवर भाभी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह करने का प्रयास
वारदात को अंजाम देने के बाद, पुलिस और परिजनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए काजल और देवर उमेश ने सुमित की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने खुद ही पुलिस को सूचना दी कि सुमित ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुलासा करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो काजल और उमेश के रचे गए झूठ से पर्दा उठ गया। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि सुमित ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से काजल और उमेश से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें