जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सात लाख के मुआवजे पर माने परिजन
इसके बाद भी ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त नहीं किया। वहीं, विधायक भी ग्रामीणों संग मार्ग पर धरने पर बैठ गईं और उन्होंने निगम के अधिकारियों से मुआवजा देने व जेई के तबादले व एसडीओ को निलंबित करने की मांग रखी। इसके बाद नोएडा से अधीक्षण अभियंता पवन कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मृतक आश्रित को सात लाख का मुआवजा देने, गांव में तारों को हटाने क कार्य शुरू करने और जेई व एसडीओ पर जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। ऐसे में सुबह 11 बजे से लगा हुआ जाम शाम सवा चार बजे खोला गया। सवा पांच घंटे तक खुर्जा से जेवर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए पुलिस की ओर से झाझर मार्ग और जहांगीरपुर के अन्य गांवों के बीच से वाहनों को निकालकर रवाना कर दिया गया, लेकिन फिर भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।