बुलंदशहर के खुर्जा में ट्रिपल मर्डर के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूह कंपाने वाली हकीकत सामने आई है। तीनों युवकों के सिर में गोली मारी गई थी। इसके अलावा शरीर के बाकी हिस्सों में भी गोली मारी गई थी। साथ ही लाठी और डंडों से भी पीटा गया था।
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्याकांड की रूह कंपा देने वाली हकीकत बयां की है। हमलावरों ने मनीष, अमरदीप और आकाश की हत्या बेरहमी से की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मनीष को कुल चार गोलियां लगी थीं। हमलावरों ने उसके सिर को निशाना बनाते हुए दो गोलियां सिर में उतारीं, जबकि एक गोली हाथ और एक जांघ पर लगी थी।
इतना ही नहीं, मनीष की छाती पर लाठी-डंडों से प्रहार के निशान भी मिले हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, अमरदीप के शरीर से तीन गोलियां बरामद हुई हैं, जिनमें से दो उसके सिर में और एक छाती पर लगी थी।
विज्ञापन
2 of 14
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरे मृतक आकाश की मौत का कारण भी सिर में लगी दो गोलियां बनीं। विशेषज्ञों का मानना है कि गोलियां बेहद करीब से मारी गई हैं, जिससे तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
3 of 14
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
4 of 14
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि उनके चाचा सरूप सैनी का बेटा अमरदीप (35) सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में जाता था। वहां उसकी दोस्ती जीतू सैनी से हो गई थी। जीतू का रविवार को जन्मदिन था, पर जिम में दोस्तों ने शनिवार रात को ही पार्टी रखी थी। इसमें 35-40 युवक मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 14
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 11:30 बजे जीतू ने केक काटा। मस्ती-मजाक के दौरान केट कटने के बाद अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इस पर जीतू और उसका दोस्त मयंक सैनी भड़क उठे। अमरदीप से बहस करने लगे। विवाद बढ़ा तो अमरदीप ने ताऊ के बेटे मनीष (32) व भतीजे आकाश (20) को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन
6 of 14
गिरफ्तार आरोपी रूपेश सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों का भी उनसे विवाद हुआ। मनीष ने झगड़े की सूचना बड़े भाई संजय सैनी को दी, तो उन्होंने वहां से निकलने के लिए कहा। संजय ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद मयंक, उसका भाई रिंकू, जीतू, उसका भाई रवि सैनी, नरेश, भारत, मनीष, रुपेश, अनुज और सौरभ हथियारों के साथ जिम पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 14
गिरफ्तार आरोपी मयंक सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोप है कि इस दौरान जीतू व अन्य युवकों ने मनीष, अमरदीप व आकाश को पकड़ लिया और लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आकाश की पीठ पर गोली लगी। संजय घटनास्थल पर पहुंचे तो तीनों लहूलुहान पड़े थे और आरोपी फरार हो चुके थे। संजय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया।
8 of 14
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में मृतकों के घर के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों की लंबी आयु की कामना के लिए मां गईं थीं तीर्थ
मनीष की बहन रजनी ने बताया कि वह पांच भाई-बहन थे। जिसमें सबसे बड़ी बहन लक्ष्मी, फिर संजय, रजनी, मिथलेश और सबसे छोटा मनीष था। मनीष सबसे छोटा व लाडला था। वर्ष 2021 में उसकी शादी हुई थी। उनकी मां जगबीरी बच्चों की लंबी उम्र और परिवार में सुख शांति की कामना के लिए अपने दामाद सोनू के साथ अयोध्या व बनारस घूमने गईं थीं। अयोध्या पहुंचते ही उनको इस घटना की जानकारी मिली, तो वह वापस लौट आईं। यह देख वह बेहोश हो गई।
9 of 14
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में शव पहुंचने के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में होनी थी इस साल शादी
पीड़ित परिजनों ने बताया कि इस साल बादल की शादी के लिए तैयारी चल रही थी। ऐसे में परिवार के लोग उत्साहित थे। इसके लिए कई जगह बात भी चली थी, लेकिन अभी कहीं पक्की नहीं हुई थी। किस को क्या पता था कि जिस घर में शादी की तैयारी हो रही हैं, वहां पर ऐसी घटना होगी ।।
10 of 14
शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात साल पहले हुआ था मयंक के पिता से विवाद
मृतक अमरदीप के पिता सरूप सैनी का कहना है कि करीब सात साल पहले वह सुभाष मार्ग पर स्थित एक दुकान पर बैठे थे, जहां पर मयंक का पिता महेश सैनी आए थे। जहां दोनों के बीच एक-दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। तब से मयंक और अमरदीप के बीच अक्सर अनबन रहती थी। दोनों एक ही जिम में जाते थे और जीतू सैनी के करीबी थे।
11 of 14
भाई संजय से लिपट कर रोती बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेती करते थे मनीष व अमरदीप
संजय सैनी ने बताया कि उनका सगा भाई मनीष व चचेरा भाई अमरदीप खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वहीं, आकाश फिलहाल नौकरी की तलाश कर रहा था। मनीष की दो साल की बेटी गोनाक्षी है और अमरदीप के पांच साल का बेटा आयुष उर्फ लड्डू व डेढ़ साल की बेटी लवनिया है। परिवार में एक साथ तीन मौत होने के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गर्मी में लगातार रोने से अमरदीप की बहन रेखा व राधा की तबीयत भी खराब हो गईं।
12 of 14
पति की हत्या के बाद रोते रोते बेसुध हुई पत्नी हेमलता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम संचालक हत्या की कोशिश के आरोप में जेल में बंद
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया जिम का संचालन रूपेश व जीतू सैनी कर रहे थे। उसी के अनुसार आरजेएस जिम नाम रखा गया। संचालक का नाम भी जीतू सैनी है, जो हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद है। आरोपी जीतू ने दो दिसंबर 2025 को खुर्जा न्यायालय में पेशी कर लौट रहे अर्जुन पर गोली चलाई थी। उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल रूपेश ही जिम का संचालन कर रहा था।
13 of 14
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद सीओ व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुभाष मार्ग पर दबदबा था पीड़ित परिवार का
पीड़ित परिवार का सुभाष मार्ग स्थित मोहल्लों में दबदबा था, जिसके चलते मनीष व अमरदीप को अंदाजा नहीं था कि कोई उनकी हत्या कर सकता है। दरअसल, मनीष के सगे भाई संजय सैनी वर्ष 2013 से 2018 तक वार्ड 24 से सभासद रहे। वर्ष 2023 से संजय की पत्नी सुनीता सैनी सभासद रहीं। इसके अलावा संजय सैनी के पिता प्रेम सैनी और उनके चार भाई शुरूआत से यहीं पर रहे थे। परिवार के लोग खेती करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परिवार की अच्छी पहचान होने के कारण भी कुछ लोग इनसे रंजिश रखने लगे थे, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।