फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

310 KM दूर बाबा का दरबार: पुत्र प्राप्ति के लिए लेट-लेटकर मेहंदीपुर बालाजी जा रहा सुरेश, भक्ति का Video वायरल

Tue, 01 Jul 2025 07:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

सुरेश ने बताया कि पक्का घर न होने पर दो वर्ष पूर्व ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी गया। बालाजी भगवान से घर की मांग की। कहा कि बालाजी भगवान की कृपा से घर बन गया। अब परिवार में कोई बालक पैदा हो जाए। 
विज्ञापन
1 of 5
पुत्र प्राप्ति के लिए लेट-लेटकर मेहंदीपुर बालाजी जा रहा सुरेश - फोटो : अमर उजाला
शादी होने के बाद भी कोई संतान न होने पर यूपी के बुलंदशहर स्थित स्याना के एक युवक ने जमीन पर लेटकर मेहंदीपुर बालाजी की छह दिन पूर्व यात्रा शुरू की। युवक के साथ उसकी पत्नी और छोटा भाई भी साथ चल रहा है। बुधवार को युवक बुलंदशहर पहुंचेगा।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश के साथ पति और भाई भी चल रहे - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले पक्का मकान मांगा था, वो कामना हुई पूरी
स्याना नगर क्षेत्र के गढ़ अड्डा निवासी चिरंजी के 39 वर्षीय पुत्र सुरेश की कई वर्ष पूर्व शादी हुई। सुरेश ने बताया कि पक्का घर न होने पर दो वर्ष पूर्व ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी गया। बालाजी भगवान से घर की मांग की। कहा कि बालाजी भगवान की कृपा से घर बन गया। अब परिवार में कोई बालक पैदा हो जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
लोग रुक रुककर ले रहे फोटो बना रहे वीडियो - फोटो : अमर उजाला
310 किलोमीटर दूर है बाबा का दरबार
25 जून की दोपहर पत्नी मधु और छोटे भाई मोहित संग पुत्र प्राप्ति की आशा लिए सड़क पर लेट-लेटकर मेहंदीपुर जाने के लिए यात्रा शुरू की। बताया कि स्याना से करीब 310 किमी दूर बाबा का दरबार है। घर से चले हुए छह दिन हो गए। कुछ भी हो जाए अब बाबा के दरबार जाने के बाद ही घर पर वापसी होगी।

4 of 5
तीनों सड़क किनारे बिता रहे रात - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और भाई चल रहे पैदल, सड़क किनारे बिता रहे रात
सुरेश की पत्नी मधु ने बताया कि देवर मोहित के साथ पैदल चल रहे हैं। पति जब थक जाते हैं तो तीनों सड़क किनारे बैठकर आराम कर लेते हैं। रात को मंदिर या उचित स्थान मिलने पर रुक जाते हैं। सुबह को फिर यात्रा पर चल देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोई न कोई भक्त खिला देता है खाना - फोटो : अमर उजाला
बाबा कभी खाली हाथ नहीं लौटने देंगे
मधु ने आगे बताया कि छह दिन की यात्रा के दौरान कोई न कोई भक्त खाना खिला देते हैं। रास्ते में जगह-जगह लोग फोटो और वीडियो लेते रहते हैं। अब एक ही प्रार्थना है कि पति सकुशल बाबा के दरबार तक पहुंच जाए। कहा कि मेहंदीपुर बालाजी महाराज पर पूरा विश्वास है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटने देंगे। पति की जो भी मनोकामना होगी उसे वे पूरा जरूर करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें