फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रहा पांच साल का मासूम, रोने की आवाज सुन तोड़ा गया ताला; प्रिंसिपल निलंबित

Fri, 24 Jul 2026 05:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

परिजन और ग्रामीण तुरंत स्कूल की दीवार फांदकर अंदर परिसर में पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देरी किए कमरे का ताला तोड़ा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
1 of 5
क्लास में कैद पहली कक्षा का छात्र - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा स्थित देहात थाना क्षेत्र के दिनौल गांव से शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के जूनियर हाईस्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाला पांच वर्षीय मासूम सोहम छुट्टी होने के बाद भी स्कूल के कमरे में ही बंद रह गया। भीषण गर्मी में कमरे में कैद मासूम जब घबराकर रोने लगा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने ताला तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

परिजनों की सतर्कता से बची मासूम की जान
दिनौल निवासी सोनू ने बताया कि उनका बेटा सोहम प्राथमिक कक्षा का छात्र है। दोपहर दो बजे तक जब सोहम घर नहीं पहुंचा, तो परिजन चिंतित हो उठे। आसपास के बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूल की छुट्टी तो दोपहर 12:30 बजे ही हो चुकी थी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बदहाल होकर बिलख रहा था सोहम
घबराए परिजन आनन-फानन में बच्चे को ढूंढते हुए स्कूल परिसर पहुंचे। जब उन्होंने बाहर से सोहम का नाम पुकारा, तो अंदर से बच्चे के रोने और चिल्लाने की आवाज आई। स्कूल के कमरे का बाहर से ताला बंद था और मासूम अंदर भीषण गर्मी से बदहाल होकर बिलख रहा था।

ताला तोड़कर ग्रामीणों ने निकाला बाहर
परिजन और ग्रामीण तुरंत स्कूल की दीवार फांदकर अंदर परिसर में पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देरी किए कमरे का ताला तोड़ा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बंद कमरे में घंटों घुटने के कारण बच्चा बुरी तरह डरा हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच शुरू
मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि घटना अत्यंत संवेदनशील और बड़ी लापरवाही का मामला है। संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनसे जवाब तलब किया गया है। यह अन्य सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के लिए भी सख्त चेतावनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें