फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर-बहू का अफेयर और कत्ल: नवजात का चेहरा देखते ही पिता ने कर दिया था बेटा मानने से इनकार, कही थी ये बात

Tue, 26 May 2026 01:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के ससुर और बहू के अफेयर और हत्याकांड में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सना के पिता की तहरीर पर आरोपी पति मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सना के पिता खलील अहमद ने बेटी पर शक करने में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 13
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में ससुर और बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, रविवार देर रात को गांव कलंदरगढ़ी में रियाजुद्दीन व ककोड़ के भौरा गांव में सना को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

ककोड़ थाना क्षेत्र के भौरा गांव निवासी खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के दौरान बताया गया था कि मुबीन नौकरी करता है लेकिन वह बेरोजगार था। ऐसे में ससुर रियाजुद्दीन ही सना को त्योहरों व शादी समारोह के लिए कपड़े आदि सामान दिलाते थे। इस बात पर दामाद मुबीन उनकी बेटी सना पर शक करने लगा।

विज्ञापन

2 of 13
आरोपी पति और सना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी के चरित्र पर उठाए थे सवाल
10 मई को सना ने एक बेटे को जन्म दिया और 16 मई को अस्पताल से घर पहुंची तो मुबीन ने नवजात अब्बास को अपना बेटा मानने से मना कर दिया। इस पर उसने सना के चरित्र पर सवाल उठाए। पिता से संबंध की बात कही। इन्हीं सब बातों को लेकर रविवार को पीड़ित खलील व उनके परिवार के लोग मुबीन के परिवार से वार्ता करने आए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 13
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जहां से सुबह दस बजे वह वापस गांव आ गए। दोपहर 12 बजे मुबीन ने खुद ही खलील अहमद को फोन कर सूचना दी कि उसने सना व रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी है।

 

4 of 13
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीड़ित खुर्जा आए और देखा कि अस्पताल में उनकी बेटी व रियाजुद्दीन मृत पड़े थे। देर रात को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव खुर्जा पहुंचे। जहां से परिजन रियाजुद्दीन का शव कलंदरगढ़ी गांव ले गए और सना के शव को भौरा गांव लाया गया। देर रात को पुलिस की मौजूदगी में शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

5 of 13
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सना के पिता खलील अहमद की तहरीर पर मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।- शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
 
विज्ञापन

6 of 13
ससुर और बहू के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना इलाके में एक तरफ बकरीद की तैयारियां चल रहीं थीं और दूसरी तरफ परिवार के ही एक युवक ने घर में खूनी खेल को अंजाम दे डाला। त्योहार से पहले कलंदरगढ़ी गांव में युवक ने पिता और पत्नी को मार डाला। उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रविवार को दोपहर में पहले पिता के सीने में और फिर पत्नी के सिर में गोली मार दी। 
विज्ञापन

7 of 13
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कलंदरगढ़ी गांव निवासी मुबीन सुदेशपुर गांव में दवा की दुकान चलाता है। 

8 of 13
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुबीन को अपने पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने बताया कि रविवार को भी पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। 

9 of 13
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवारों के बीच हुई थी पंचायत
मुबीन ने सना के परिजनों को फोन करके बुला लिया। सना के परिवार के लोग और मुबीन के परिवार के अन्य लोग घर पर इकट्ठा हुए। दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। रियाजुद्दीन व सना को समझाया गया।

10 of 13
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पंचायत में की थी पिता की पिटाई
पंचायत के दौरान ही मुबीन ने अपने पिता से मारपीट की। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया। पंचायत के बाद जब रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए तो रियाजुद्दीन व मुबीन के बीच फिर से विवाद हुआ। इसी के बाद मुबीन ने रियाजुद्दीन और सना को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।

11 of 13
बेसुध अवस्था में बैठी मृतक रियाजुद्दीन की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पिता और पत्नी को गोली मारकर खुद दी पुलिस को सूचना
गोली लगने के साथ दोनों घायल अवस्था में वहीं गिर गए। इसके बाद मुबीन ने खुद ही 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सना को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उसे खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे।

12 of 13
विलाप करते मृतका सना के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान सना की मौत
कुछ देर बाद उपचार के दौरान सना ने दम तोड़ दिया। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।


 
विज्ञापन

13 of 13
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध के शक में बेटे ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है।- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें