फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें: बेटी को स्कूल छोड़ते ही गेट पर पिता ने तोड़ा दम, पलक झपकते ही थम गईं सांसें

Sat, 20 Dec 2025 10:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना

सार

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही तारिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 4
बेटे के स्कूल के गेट पर पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित स्याना कोतवाली मार्ग पर शनिवार सुबह अपनी तीन साल की मासूम बेटी को उंगली पकड़कर स्कूल छोड़ने आए पिता की बेटी के स्कूल के अंदर जाते ही गेट पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
पिता की स्कूल के गेट पर मौत - फोटो : अमर उजाला
रोजाना जाते थे बेटी को स्कूल छोड़ने तारिक
नगर निवासी 40 वर्षीय तारिक मेवाती रोजाना की तरह अपनी बेटी को स्कूल के गेट तक छोड़ने के लिए गए थे। स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वह बेटी को ई-रिक्शा से नीचे उतारते हैं और फिर उसका हाथ व बैग पकड़ कर स्कूल के गेट में दाखिल कर देते हैं। जैसे ही वे वापस घर के लिए मुड़े अचानक ही वह जमीन पर गिर पड़े। स्कूल के बाहर तारिक को गिरता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी। साथ ही उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही तारिक ने दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
तारिक अपनी बेटी संग - फोटो : अमर उजाला
बेटी को क्या पता ये उसकी पापा संग आखिरी मुलाकात थी
वीडियो में तारिक अपनी लाडली को स्कूल छोड़ते हुए दिख रहे हैं, उन्हें क्या पता था कि यह बेटी के साथ उनकी आखिरी मुलाकात है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें