फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गई मोहब्बत: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, तीन दिन से थे लापता; लड़का 20 साल तो लड़की थी 14 की

Fri, 29 May 2026 10:42 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर

सार

मृतक युवक की पहचान थाना डिबाई निवासी गगन के रूप में हुई है। उसकी प्रेमिका एक नाबालिग लड़की थी, जिसकी पहचान भी कर ली गई है। दोनों के शव थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना में एक पेड़ से लटके पाए गए। 
विज्ञापन
1 of 6
पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना डिबाई क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल के शव नरौरा थाना क्षेत्र में राजघाट कसेर कला मार्ग पर मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटके मिले हैं। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी।

विज्ञापन

2 of 6
प्रेमी-प्रेमिका के शव - फोटो : अमर उजाला
युवक 20 तो लड़की की उम्र महज 14 साल
युवक की उम्र करीब 20 साल और लड़की की 14 वर्ष बताई जा रही है। किशोरी के भाई ने बुधवार को थाना डिबाई में युवक के खिलाफ उनकी नाबालिग बहन को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
 
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने देखी लाश
शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों में काम करने के लिए गए तो उन्होंने राजघाट कसेर कला मार्ग से करीब सौ मीटर जंगल की ओर खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से एक युवक और एक लड़की का शव लटकते हुए देखा।
 

4 of 6
मौके पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड से हुई पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पास में युवक की बाइक खड़ी थी। जमीन पर उसका बैग पड़ा हुआ था। बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त डिबाई थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी गगन 20 वर्ष के रूप में हुई। वहीं, 14 वर्षीय किशोरी की पहचान उसी गांव के निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। किशोरी के भाई ने 27 मई को गगन के खिलाफ उनकी नाबालिग बहन को बहलाकर ने जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
पेड़ पर लटके मिले शव - फोटो : अमर उजाला
एक ही डाली पर लटके थे दोनों
प्रेमी युगल के शव पेड़ की एक ही डाल पर लटके हुए थे। दोनों के शव एक-दूसरे से सटे थे। किशोरी का शव उसकी लाल रंग की चुन्नी से और युवक का शव सफेद रंग के कपड़े से लटका था। खेत पर बने दो कमरों के पास गगन की बाइक खड़ी थी। जिसकी चाबी भी पास में ही पड़ी थी। बाइक के पास ही एक काले रंग का बैग मिला। जिसमें आधार कार्ड व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शव गृह - फोटो : अमर उजाला
सुनसान व आबादी से दूर है घटनास्थल
प्रेमी युगल के शव जहां मिले हैं वह आबादी क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर है। वहीं, खेत मुख्य मार्ग से सौ मीटर की दूरी पर है। इस वजह से केवल खेत पर काम करने वाले किसान ही उस ओर जाते हैं। गेहूं की फसल के कटने के बाद अधिकांश खेत खाली पड़े हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जहां दोनों के शव मिले हैं वह खेत युवक के रिश्तेदार का है।

ऐसा लगता है कि दोनों ने बुधवार रात में ही फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - मधूप सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें