फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलती और लगा लाशों का ढेर: आशीष बार-बार चालक से कहता रहा एक ही बात, मान जाता ये बात तो न जलतीं पांच चिताएं

Sat, 17 May 2025 04:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

UP Road Accident News Today in Hindi: घायल आशीष ने बताया कि हरदोई और शाहजहांपुर के रहने वाले लगभग 80 से 90 परिवार पंजाब में अलग-अलग जगह जगहों पर स्थित ईट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। लगभग आठ महीने पहले शाहजहांपुर निवासी ठेकेदार मैंस ने सभी को पंजाब के मोड़ा भट्टी स्थित ईट भट्ठों पर मजदूरी के लिए भेजा था।
विज्ञापन
1 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती घायल आशीष और उनकी पत्नी नीलम ने बताया कि वे लोग ड्राइवर से कह रहे थे कि धीरे-धीरे चलाओ लेकिन वह नहीं माना। तेज रफ्तार की वजह से ही स्पीड ब्रेकर के आते ही कैंटर अनियंत्रित हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त लगभग सभी लोग नींद में थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
लोग पंजाब के मोड़ा से बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे तीन कैंटर में सवार होकर अपने गांव जाने के लिए निकले थे। पंजाब से उनके साथ चलीं दो गाड़ियां आगे निकल गई थीं। उन्हें पाने के लिए चालक सुनील ने स्पीड बढ़ा दी थी। आशीष ने कई बार उससे धीरे चलाने के लिए कहा था। तेज रफ्तार से कैंटर में सवार बच्चों और महिलाओं को हो रही परेशानी का हवाला भी दिया था। इसके बावजूद चालक ने उन्हें अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
आशीष ने बताया कि हरदोई और शाहजहांपुर के रहने वाले लगभग 80 से 90 परिवार पंजाब में अलग-अलग जगह जगहों पर स्थित ईट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। लगभग आठ महीने पहले शाहजहांपुर निवासी ठेकेदार मैंस ने सभी को पंजाब के मोड़ा भट्टी स्थित ईट भट्ठों पर मजदूरी के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सभी लोग तीन गाड़ी किराये पर करके अपने-अपने गांव जा रहे थे। गाड़ियों को ठेकेदार मैंस ने ही किराये पर कराया था।

4 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों का मेरठ में चल रहा उपचार
रोहिनी (13), पंचम (17), तारा (20), सुमित (13), सोनू (29), सतीश (50), रामचंद्र (60), छोटी (30), मोहिनी (14), रामवीर (24), निशांत (10) सभी निवासी गांव सुरजीपुर थाना बेठा गोकुलधाम जनपद हरदोई, विजय (10) निवासी मियांपुर थाना थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर, बिजेंद्र (25), आयुष (5), तनु (6) निवासी गांव माईपुर थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर, रमाकांत (32) निवासी पपड़ीपुरा जनपद शाहजहांपुर, उर्मिला (20) और अजीत (15) निवासी शाहजहांपुर, नैंसी और नीतू निवासी हरदोई, उमेश (60) निवासी खजानपुर, मंजूदेवी (45) निवासी गांव गुदुराओ, ललित (15) और आयुषी (2) का इलाज मेरठ के मेडिकल कालेज में चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के मियांपुर गांव में मातम का माहौल
बुलंदशहर में डीसीएम और ट्रक के टकराने से हुए हादसे में सिंधौली के मियांपुर के मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत की सूचना आने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। मरने वालों के परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। मियांपुर गांव निवासी रवि (18 वर्ष), अपनी मां माधुरी उर्फ नत्थी (40 वर्ष) समेत परिवार के आठ लोगों के साथ रक्षाबंधन के बाद ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे। उनके साथ में पड़ोसी शिवदेवी (60 वर्ष) का परिवार भी था। हादसे में रवि और उसकी मां माधुरी की मौत हो गई। पिता उमेश, 13 वर्षीय भाई अजीत, 12 वर्षीय मंजीत, आठ वर्षीय भूरे, कृष्णपाल, बहन विट्टा देवी घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना यहां आने पर परिवार में परिजन बिलख पड़े। रवि के बाबा जयराम ने बताया कि रवि के पिता उमेश अपने समधी महेश के साथ काम करने गए थे। हादसे के बाद जयराम और कांति के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
रेडियम रहित ब्रेकर भी बन रहे हादसे की वजह
जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर कई बड़े-बड़े ब्रेकर बने हुए हैं। इन बड़े-बड़े अव्यवस्थित ब्रेकरों पर सही तरीके से रेडियम की पट्टी न खींचे जाने के कारण वाहन चालक धोखा खा जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे से ढाई घंटे तक बजते रहे एंबुलेंस के सायरन
हादसा सुबह लगभग चार बजे के आसपास हुआ था। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी और अन्य अस्पतालों की एंबुलेंस बुला ली थी। जिला अस्पताल को भी फोन पर सूचित कर दिया था। सुबह पांच बजे से एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गई थीं। करीब दो से ढाई घंटे के भीतर सभी घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने एंबुलेंस की आवाज सुनी तो वे भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

8 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा कैंटर, पांच की मौत, 29 घायल
बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव रौंडा में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मजदूरों से भरा एक कैंटर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। भीषण हादसे में कैंटर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 29 लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन शाहजहांपुर, एक हरदोई के रहने वाले मजदूर और उनके परिवार के लोग हैं। कैंटर चालक हरियाणा के सिरसा का था, जो 33 मजदूरों को लेकर हरदोई और शाहजहांपुर स्थित उनके गांव जा रहा था। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद आनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
90 से 100 मजदूर अपने-अपने गांव जा रहे थे
बताया गया कि पंजाब के मोड़ा भट्टी में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले करीब 90 से 100 मजदूर तीन कैंटरों में सवार होकर हरदोई और शाहजहांपुर स्थित अपने-अपने गांव जा रहे थे। एक कैंटर को हरियाणा के जनपद सिरसा के गांव नटार निवासी सुनील कुमार (32) चला रहे थे। उसमें चालक समेत कुल 34 लोग सवार थे। दो कैंटर उनसे काफी आगे चल रहे थे। सुनील जब जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव रौंडा स्थित किसान इंटर कालेज के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार की वजह से कैंटर स्पीड ब्रेकर पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराया।

यह भी पढ़ें- UP: 'पापा आप कफन ले आओ...', कहकर बेटे संग फंदे से लटक गई मां, तीन महीने की थी गर्भवती; सामने आई ये वजह

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें