फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Accident: हादसे में तीन लोगों की मौत... दो बाइक पर थे पांच सवार, किसी के सिर पर नहीं था हेलमेट

Thu, 06 Mar 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun Road Accident News: बदायूं जिले में अंधे मोड़ और वाहनों की रफ्तार हादसे का सबब बन रहे हैं। वहीं, ट्रिपल राइडिंग भी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर के पास हुए हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार ही बताई जा रही है। इसके अलावा एक बाइक पर तीन लोग सवार थे तो वहीं दूसरी बाइक पर दो। हेलमेट भी नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
1 of 6
आसफपुर मार्ग पर बुधवार शाम हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आसफपुर मार्ग पर मौजमपुर मोड़ के समीप बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। लोगों का कहना था कि अगर हेलमेट लगा होता तो शायद तीनों की जान न जाती। 

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरैकी निवासी नल मिस्त्री मुकेश (55) पुत्र ताराचंद्र बुधवार शाम घर से बाइक से बिसौली जा रहे थे। उनकी बाइक पर गांव के अनिल (32) पुत्र बाबू और अनिल का नौ वर्षीय बेटा आनंद भी सवार थे। दूसरी बाइक से बिसौली क्षेत्र के गांव रतनपुर कोठी निवासी बेलदार राजकुमार (18) पुत्र हरिशंकर और नितिन (28) पुत्र धीरेंद्र घर से बेहटरा गांव जा रहे थे। बिसौली क्षेत्र के मौजमपुर गांव के मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन

2 of 6
घायल को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मुकेश, अनिल और दूसरी बाइक पर सवार राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आनंद व नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर किनारे बैठाया। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
घायल को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नहीं लगाए थे हेलमेट  
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा दोनों बाइकों की तेज रफ्तार का ही नतीजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांचों लोगों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह से जब दोनों बाइकें भिड़ीं तो सभी लोग सिर के बल सड़क पर गिर गए। हादसे में मुकेश, अनिल व राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

4 of 6
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
वहीं अनिल के बेटे आनंद उर्फ अनंत के चेहरे व सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद वह दर्द से बिलख उठा था तो वहीं नितिन भी मुंह में लगी चोट को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। इस भयावह दृश्य को देख राहगीरों का दिल भी दहल उठा। उन्होंने हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों की जान नहीं बचा सके। हादसे में किसी ने अपना सुहाग खोया तो किसी ने अपना पिता और भाई। 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक राजकुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ 
परिजनों ने बताया कि राजकुमार पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो साल पहले उसके भाई बबूल की कुत्ता के काटने से मौत हो गई थी। वहीं, तीन साल पहले मां ऊषा देवी की मौत हो गई थी। राजकुमार अविवाहित था। उसकी मौत से भाई पवन, लक्ष्मी नारायण और हेमसिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। राजकुमार मेहनत मजदूरी करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मुड़िया धुरैकी में दो मौतों से पसर गया मातम
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरैकी निवासी नल मिस्त्री मुकेश की मौत से उनके चार बेटे आकाश, विकास, मथुन, चेतन और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, इसी गांव के अनिल की मौत से उनकी पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके एक ही बेटा आनंद और एक बेटी नंदिनी है। अनिल खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। हादसे में मुकेश व अनिल की मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें