फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने पहले की थी लव मैरिज: पत्नी का गला रेत कर हत्या का प्रयास, बच निकली तो खुद फांसी के फंदे पर लटका पति

Sun, 24 Aug 2025 05:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर।

सार

करन की मां ने बताया कि शनिवार की शाम को वह बहजोई से घर गई तो दोनों हंसी-खुशी से थे। किसी प्रकार का झगड़ा भी नहीं हुआ था। उसके बेटे की हत्या की गई है। उसके बेटी व बेटा जब सूचना के बाद मौके पर पहुंचा तो दो लोगों को छत से कूदकर भागते हुआ देखा है। 
विज्ञापन
1 of 8
पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
युवती का रविवार सुबह करीब चार बजे अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया बाद में चाकू से गले पर वार कर दिया। घायल पत्नी रात में ही घर से निकलकर इस्लामनगर चली आई और कस्बे में आकर पुलिस चौकी के पास बेहोश होकर गिर गई। 
विज्ञापन

2 of 8
इसी घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
बच निकली पत्नी तो पति ने लगाई फांसी
उधर, पति ने देखा कि उसकी पत्नी बच निकली है तो उसने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। दोनों ने चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। युवक मौर्य तो युवती जाटब समाज से है।
विज्ञापन

3 of 8
बच्ची ने बताई आंखों देखी - फोटो : अमर उजाला
पहले पति को छोड़ करन से की थी सपना ने शादी
यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव छीतरपुर महरोला की रहने वाली 29 वर्षीय युवती सपना ने करीब 11 साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। वह उसके साथ बहजोई के मौर्य मोहल्ले में रहने लगी। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलबौरा के रहने वाले करन मौर्य से उसकी मुलाकात हो गई। करन एक दुकान पर नौकरी करता था। करीब चार माह पहले सपना ने पहले पति को छोड़कर करन से प्रेम विवाह कर लिया। तब से दोनों बहजोई के मौर्य मोहल्ले में ही रह रहे थे। 

4 of 8
करन का रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
गले पर दुपट्टा बांधकर भागी सपना
शनिवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने अपनी पत्नी सपना का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। महिला ने खुद को बचाया तो युवक ने चाकू से उसके लगे पर वार कर दिया। जिसमें उसके गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। युवती ने घर के बाहर निकलकर दुपट्टे से गले को बांधा और इस्लामनगर अपने मायके को चली गई। ई-रिक्शा से वह कस्बा इस्लामनगर तक पहुंची और चौकी के पीछे बेहोश होकर गिर गई। उसके गले से खून बह रहा था। करीब आठ बजे राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

5 of 8
पीड़िता सपना - फोटो : अमर उजाला
परिवार से सिर्फ सपना की बहन आई मिलने
पुलिस ने युवती को सीएचसी पर भर्ती कराके प्रथम उपचार कराया, बाद में उसके परिजनों को फोन से सूचना दी। सूचना पर परिवार का कोई व्यक्ति नहीं आया लेकिन उसकी एक बहन अस्पताल पहुंच गई। गंभीर हालत में उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
मृतक करन की मां - फोटो : अमर उजाला
डर की वजह से करन ने लगाई फांसी
उधर, पति करन ने देखा कि उसकी पत्नी घर से चली गई और वह पुलिस में शिकायत करेगी इसी के डर से उसने घर के कमरे ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी, जिस पर गांव से करन के परिजन आ गए। पुलिस ने करन के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा है। वहीं सपना का उपचार राजकीय मेडिकल कालेज बदायूं में चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
करन की मां - फोटो : अमर उजाला
मां ने कहा की गई बेटे की हत्या
करन की मां ने बताया कि शनिवार की शाम को वह बहजोई से घर गई तो दोनों हंसी-खुशी से थे। किसी प्रकार का झगड़ा भी नहीं हुआ था। उसके बेटे की हत्या की गई है। उसके बेटी व बेटा जब सूचना के बाद मौके पर पहुंचा तो दो लोगों को छत से कूदकर भागते हुआ देखा है। सपना 11 साल किसी अन्य युवक के साथ रही है। उसने धमकी दी थी कि मौका मिला तो दोनों को मार दूंगा। यही वजह है कि मेरे बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया और सपना को भी मारने का प्रयास किया है। सच्चाई पुलिस की जांच में सामने आएगी।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
इंस्पेक्टर इस्लामनगर नरेश पाल सिंह ने बताया कि युवती गंभीर हालते में मिली, जिसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बहजोई में घटना हुई है। युवती ने प्रेम विवाह किया था। पति ने घर पर आत्महत्या कर ली है। जिसकी जांच पड़ताल बहजोई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें