फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 120 KM रफ्तार, 15 किमी दायरे में पुलिस पिकेट, किनारे और बीच में पौधे; गंगा एक्सप्रेस-वे से सफर होगा आसान

Mon, 20 Apr 2026 11:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

मेरठ से प्रयागराज की राह आसान गंगा एक्सप्रेस-वे से होगी। एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे। 29 को पीएम मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे का बदायूं से 95 किलोमीटर हिस्सा गुजर रहा है। लखनऊ जाने में भी कम समय लगेगा। जिले में तीन जगह दातागंज, बिनावर और बनकोटा के पास इंटरचेंज बनाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 12
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन 29 अप्रैल से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे, जिससे मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज तक का सफर आसान हो जाएगा। 

बरेली से लखनऊ-प्रयागराज की यात्रा करने वालों को भी इससे सहूलियत मिलेगी। बदायूं जिले से इसका 95 किलोमीटर लंबा हिस्सा गुजरा है, जो जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। एक्सप्रेस-वे तैयार हो चुका है। आंशिक काम कराए जा रहे है। 
विज्ञापन

2 of 12
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा एक्सप्रेस-वे कई जिलों से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश में यह मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा के समय को कम कर देगा। बरेली निवासियों के लिए विशेष रूप से लखनऊ की यात्रा करने वालों के लिए यह नया मार्ग बहुत सुगम साबित होगा।

 
विज्ञापन

3 of 12
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं में बने तीन इंटरचेंज
बदायूं जिले में इस एक्सप्रेस-वे पर तीन महत्वपूर्ण इंटरचेंज बनाए गए हैं। ये इंटरचेंज दातागंज, बरेली रोड पर बिनावर और बिसौली रोड पर बनकोटा के पास हैं जो स्थानीय निवासियों और आसपास क्षेत्रों के लिए एक्सप्रेस-वे तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करेंगे। इन इंटरचेंज से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। 

 

4 of 12
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणालियां स्थापित, सीसी कैमरे लगाए गए
गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। एक्सप्रेस-वे की डिजाइन गति 120 किमी प्रति घंटा है जो तीव्र और कुशल यात्रा सुनिश्चित करेगी। एक्सप्रेस-वे पर आधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणालियों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 12
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
तेज गति से वाहन चलाने पर ऑटोमेटिक ऑनलाइन चालान भी हो जाएगा। यह न केवल यात्रियों के लिए बल्कि माल ढुलाई के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्ग बनेगा। परियोजना का उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह एक्सप्रेस-वे कई जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे उन क्षेत्रों में भी विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

 
विज्ञापन

6 of 12
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
किनारे पर औद्योगिक कॉरिडोर होगा विकसित
गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक महत्वाकांक्षी औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। जिले के दातागंज व बिनावर और बनकोटा के पास इसके लिए भूमि भी चिह्नित की गई है। यह कॉरिडोर राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। सरकार इस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहती है। 
विज्ञापन

7 of 12
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
अभी सन्नाटा, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
एक्सप्रेस-वे पर इस समय सन्नाटा है। यहां पर अभी चार पहिया व अन्य भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बिनावर से बनकोटा व दातांगज तक करीब 40 किमी के दायरे में एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। 


 

8 of 12
जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे। - फोटो : संवाद
यहां पर निर्माण कंपनी से जुड़े इक्का-दुक्का वाहन ही निकलते मिले। इसके अलावा सन्नाटा दिखा। हालांकि क्षेत्रीय लोगों में एक्सप्रेस-वे संचालन को लेकर उत्साह जरूर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।

 

9 of 12
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
हर 15 किमी दायरे में रहेगी पुलिस पिकेट
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे एक्सप्रेस-वे पर हर 15 किमी के दायरे में पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी। इसके साथ ही आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ तारों के बाड़ लगाए गए हैं ताकि आवारा पशुओं या अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है।

10 of 12
बनकर तैयार हुआ गंगा एक्सप्रेस-वे। संवाद
अभी और होगा रन ट्रायल
पीएम मोदी के कार्यक्रम के पहले अभी एक्सप्रेस-वे पर रन ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। जिन जिलों से एक्सप्रेस-वे निकल रहा है वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, जिससे संचालन के बाद यहां कोई समस्या सामने न आ सके।

 

11 of 12
गंगा एक्सप्रेस-वे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किनारे व बीच में हरियाली के लिए लगाए जाएंगे पौधे
एक्सप्रेस के बीच में डिवाइडर की जगह व दोनों साइड किनारों पर पेड़ भी लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां चल रही है। पिछले दिनों यूपीडी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जब निरीक्षण किया था तो पौधारोपण भी किया था। 

 
विज्ञापन

12 of 12
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू होने से लोगों को बेहतर सफर करने का मौका मिलेगा। सुरक्षा के भी प्रबंध किए जा रहे है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें