फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रयान ने छोड़ा सयान का साथ: बाथरूम में नहा रहे थे दोनों भाई, एक की दम घुटने से मौत; दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

Fri, 09 Jan 2026 07:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दोनों भाई रोजाना की तरह बाथरूम में गैस गीजर चालू करके नहा रहे थे। पिता घटना के वक्त नाई की दुकान पर हजाम बनाने गए, इधर घर पर मौजूद मां को जब लगा कि दोनों काफी देर से शांत हैं और आवाज लागने पर भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं तो शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
1 of 4
पिता सलीम और उनका बेटा रयान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बदायूं स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर जफा की कोठी के पास रहने वाले सलीम अहमद के दो बेटे चार साल का रयान व 11 साल का सयान शुक्रवार की सुबह बाथरूम बंद करके नहा रहे थे। गीजर की गैस से दोनों को दम घुटने लगा। काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उनको आवाज दी। लेकिन कोई आवाज नहीं आ सकी। इसके बाद परिजनों ने गेट तोड़ दिया। देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। परिवार के लोग दोनों लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां रयान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई सयान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
बाथरूम में लगा गैस गीजर - फोटो : अमर उजाला
पिता गए थे नाई की दुकान, घर पर थी मां
पिता सलीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हर रोज की तरह दोनों बेटे नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। वह पड़ोस में ही बाल कटाने व सेविंग कराने चले गए। घर पर उनकी पत्नी रुखसार और तीन बच्चे मौजूद थे। बड़ा बेटा 11 वर्षीय सयान छोटे भाई रयान के साथ दरवाजा बंद करके बाथरूम के अंदर स्नान कर रहे थे। बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ है। सर्दियों में गर्म पानी के लिए वह उसका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
मौके पर मौजूद पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया दोनों को बाहर
जब दोनों बच्चे काफी देर तक बाहर नहीं आए और अंदर कोई हलचल महसूस नहीं हुई तो उनकी पत्नी घबरा गई। उन्होंने तत्काल दरवाजे पर खड़े होकर दोनों बच्चों को आवाज लगाई। जब कोई अंदर से आवाज नहीं आई तो उसने शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। इससे मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने दरवाजा तोड़ा। तब तक दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे।
विज्ञापन

4 of 4
पिता सलीम - फोटो : अमर उजाला
बड़े बेटे सयान की भी हालत गंभीर
गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रयान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सयान को बरेली रेफर कर दिया गया। पिता का कहना है कि उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके फेफड़ों में गैस पहुंच गई है। सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि बच्चे की गीजर से दम घुटने से मौत हुई है। उन्होंने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें