फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने किया तमंचे पर डिस्को: 'शूटर ते बन गया तेरा यार माफिया गाने' पर जमकर नाचे, पिस्टल-तमंचा लहराकर फैलाई दहशत

Thu, 07 Jul 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। 

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
डीजे पर डांस के दौरान तमंचे व पिस्टल लहराते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों का तमंचे व पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह युवक बाइकर्स गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि एक युवक की तलाश चल रही है। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में करीब आठ-दस लड़के डीजे पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनमें एक युवक के पास तमंचा है और दूसरे युवक के पास पिस्टल है। वह डांस करने के दौरान असलहों का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं और असलहे लहराते हुए डांस कर रहे हैं। डांस के दौरान डीजे पर हरयाणवी गाना 'शूटर ते बन गया तेरा यार माफिया' बजता हुआ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
तमंचा लहराता आरोपी युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
बताया जा रहा है कि यह वीडियो लालपुल इलाके का है। बुधवार रात इलाके में एक प्रोग्राम के दौरान ये युवक एकत्र हुए थे। उसी में असलहे लहराए गए। बताया जा रहा है कि यह युवक बाइकर्स गैंग के सदस्य हैं। शहर में कई जगह फायरिंग कर चुके हैं। तमाम लोगों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पिस्टल व तमंचा लहराते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके अलावा जालंधरी सराय चौराहे के पास एक सिपाही को पीटने का मामला सामने आया था। पहले पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की थी लेकिन बाद में सिपाही की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

4 of 5
असलहे लहराते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वायरल वीडियो के मामले में पिस्टल लहराने वाला युवक पकड़ा गया है। जिस युवक ने तमंचा लहराया था, उसको पुलिस तलाश करने का दावा कर रही है। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमंचा लेकर नाचता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
मामले को लेकर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल होने का मामला पता चला है। इसमें एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश चल रही है। मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें