नेपाल में फंसे भारतीय
- फोटो : अमर उजाला
जेल का ताला तोड़ कैदियों को निकाला गया
वहीं, श्रद्धालुओं ने फोन कॉल पर परिजनों को बताया कि काठमांडू में मेरिडियन होटल जिस इलाके में हैं, उसी के पास संसद भवन और कुछ राष्ट्राध्यक्षों के आवास भी हैं। समीप की एक बड़ी जेल से उपद्रवियों ने कैदियों को निकालने का प्रयास किया। जेल का ताला तोड़कर कैदियों को बाहर लाया गया और फिर पूरे इलाके में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई। आसपास की दुकानों, होटलों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। वह लोग (श्रद्धालु) भयभीत होकर होटल में ही दुबके रहे। होटल स्टाफ ने उपद्रवियों को अंदर घुसने से रोकने का हरसंभव प्रयास किया। पास के एक अन्य होटल में आगजनी होते देख वह लोग भयभीत हो गए। सभी ने हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की कि वे सकुशल अपने घर लौट जाएं। उधर, नेपाल में अशांति के बीच जिले के बिनावर के चार और दातागंज के दो लोग फंसे हुए हैं। उनके परिजनों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है और सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।