यूपी के बिजनौर में सांप्रदायिक सौहार्द का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक मुस्लिम व्यापारी ने हिंदू युवती का कन्यादान किया और उसकी शादी का खर्च भी उठाया। क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है तो वहीं व्यापारी की खूब प्रशंसा भी की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
मुस्लिम व्यापारी ने किया हिंदू युवती का कन्यादान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिंदू मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की गई। शहर किरतपुर में एक मुस्लिम व्यापारी ने एक हिन्दू लड़की का कन्यादान किया है। सफदर नवाज खां द्वारा हिन्दू युवती का कन्यादान करके हिन्दू रीति रिवाज से विदा कराके मुहब्बत की जो मिसाल पेश की है । मुस्लिम व्यापारी ने हवन यज्ञ के साथ दुल्हा दुल्हन को सात फेरे फिरवाये और हिन्दू रस्मों की साथ दुल्हन को विदा किया।
किरतपुर के मौहल्ला काजियान निवासी सफदर नवाज खां ने धर्म बेटी राखी पुत्री गौतम कुमार का विवाह बड़े हर्षोल्लास से हिन्दू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न कराया। इस विवाह में जहां बरात लखीमपुर खीरी से किरतपुर आई तो हिन्दू-मुसलमानों ने दिल खोलकर स्वागत किया और गले लगाकर बारातियों को बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 5
मुस्लिम व्यापारी ने किया हिंदू युवती का कन्यादान
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी निवासी शिवम कुमार दुल्हा बनकर किरतपुर पहुंचे तो नगर के एक बैंकट हाल में वर पक्ष का वधू पक्ष ने हिन्दू रस्म अदायगी से स्वागत किया। सफदर नवाज खां द्वारा की गई मदद की चारों ओर प्रशंसा हो रही है एक मुस्लिम व्यापारी द्वारा लाखों रुपये लगाकर हिन्दू बेटी के हाथ पीले किये जा रहे हैं तो यह विवाह अपने आप में एक ऐसी मिसाल बन गया है।
सफदर नवाज खां ने हिन्दू-मुस्लिम एकता की डोर को मजबूती प्रदान करके सकारात्मक संदेश दिया है। किरतपुर शहर के मौहल्ला काजियान निवासी सफदर नवाज खां लोहा व्यापारी हैं, उनका कबाड़ का बड़ा काम है। उनके प्रतिष्ठान पर गौतम कुमार नामी व्यक्ति पिछले 24 साल से काम करते हैं, गौतम कुमार भला और ईमानदार व्यक्ति है, अपनी ईमानदारी से उसने सफदर और परिवार का विश्वास जीता रखा। गौतम के बच्चों को अपनी औलाद जैसी समझते हैं। गौतम के चार बेटियां और एक बेटा है। गौतम के बच्चे सफदर को बड़े पापा कहकर पुकारते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मुस्लिम व्यापारी ने किया हिंदू युवती का कन्यादान
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गौतम कुमार की बड़ी बेटी राखी की बरात आई। जिसके रहन-सहन व खान-पान का सारा जिम्मा सफदर नवाज खां ने उठाया है। सफदर नवाज खां ने नगर के एक बैंकट हाल में बरात को ठहराया। आंखों में खुशी के आंसुओं के साथ दुल्हन को विदा किया।
4 of 5
मुस्लिम व्यापारी ने किया हिंदू युवती का कन्यादान
- फोटो : अमर उजाला
गौतम कुमार की चार बेटी हैं और एक छोटा बेटा है। सफदर नवाज इस परिवार को अपना ही परिवार मानते हैं। उन्होंने गौतम के रहने के लिये जो घर उसे दे रखा है वह उसका किराया भी नहीं लेते हैं। समय-समय पर आर्थिक रूप से परिवार की मदद करना स्कूल की पढ़ाई का खर्च करने से सफदर नवाज खान कभी पीछे नहीं हटते। इस हिंदू परिवार को मुसलमानों के बीच रहते हुए 24 बरस बीत गए लेकिन उसे कभी भी किसी भी तरह के भेदभाव को नहीं देखा। अब जब गौतम कुमार की बड़ी बेटी राखी के हाथ पीले करने का समय आया तो सफदर नवाज खां ने गौतम कुमार को जरा भी यह एहसास नहीं होने दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटी के हाथ पीले कैसे करूंगा?
मुस्लिम व्यापारी ने किया हिंदू युवती का कन्यादान
- फोटो : अमर उजाला
सफदर नवाज खां ने शादी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली और इसे निभाया भी। बुधवार को लखीमपुर खीरी से दूल्हा शिवम कुमार बारात लेकर किरतपुर पहुंचे जहां अनेक मुसलमानों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। पंडित सुभाष खन्ना ने फेरे फिरवाए। इस शादी में सफदर नवाज खां की ओर से दान दहेज दिया गया।
दुल्हन राखी ने बताया कि हमारा परिवार सफदर नवाज खां को बड़े पापा कह कर पुकारता है। आज बड़े पापा ने मेरे शादी में जो दरिया दिली दिखाई है उसकी दूर-दूर तक मिसाल दी जाएगी। गौतम कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई सफदर नवाज ने मेरी बेटी की शादी कराकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की डोर को मजबूत कर दिया। इस मौके पर सफदर नवाज ने कहा कि राखी मेरी बेटी समान है। शादी में अनके हिन्दू व मुस्लिमों ने दूल्हा दुल्हन के सफल जीवन की कामना की।