फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सपा नेता की हत्या: फिल्म दृष्यम की तरह किया मर्डर, हत्यारे ने ट्रेन से फेंका मोबाइल और स्कूटी को छिपाया, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 13 Mar 2022 12:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Double Murder in Bijnor: दृष्यम एक फिल्म थी, रील में हुई हत्या काल्पनिक रही, लेकिन बिजनौर में हुए दोहरे हत्याकांड में रील लाइफ के दृश्य हकीकत में फिल्मा दिए गए।
1 of 9
सपा नेता और पत्नी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दृष्यम एक फिल्म थी, रील में हुई हत्या काल्पनिक रही, लेकिन बिजनौर में हुए दोहरे हत्याकांड में रील लाइफ के दृश्य हकीकत में फिल्मा दिए गए। जी हां, गुमराह करने के मकसद से बबली के मोबाइल को मुरादाबाद में जाकर एक चलती ट्रेन में फेंका गया, जबकि सपा नेता के सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर घुमाया गया। वहीं दंपती की स्कूटी को हरिद्वार में एक पार्किंग में खड़ा कर दिया गया। यह इसलिए किया गया कि पुलिस लोकेशन में ही उलझ कर रह जाए। इस हत्याकांड की पूरी कहानी दृष्यम फिल्म के आसपास ही घूम रही है। 

बिजनौर में 28 फरवरी को लापता हुए थे सपा नेता और उनकी पत्नी
28 फरवरी को सपा नेता राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली उर्फ बबीता अचानक लापता हो गए। पुलिस ने सपा नेता की प्रेमिका रही रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर को शक के आधार पर ही पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआती पूछताछ में रुमा लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। 

2 of 9
sp bijnor - फोटो : अमर उजाला
वहीं बाद में रुमा के बेटे को भी पुलिस ने बुला लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो बातों में फर्क आ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रुमा ने हत्या किया जाना कबूल कर लिया। हालांकि शुरुआत में अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कहती रही।

3 of 9
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके बेटे की पिटाई करने का डर पैदा किया तो रुमा टूट गई। बेटे की पुलिस से पिटाई होने की आशंका पर ही उसने सच उगल दिया। जिसके बाद ही उसने अपने नए प्रेमी मुकेश और मुकेश के चचेरे भाई का नाम भी पुलिस को बता दिया। 

4 of 9
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की शाम रुमा ने मुकेश, अपने बेटे और एक अन्य के साथ मिलकर सपा नेता राजेश अग्रवाल की शिवलोक कॉलोनी स्थित उसी के घर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद गाड़ी में शव को डालकर रुमा के घर गांव हमीदपुर ले जाया गया। जबकि रुमा का बेटा तुषार सपा नेता की पत्नी बबली को ब्यूटी पार्लर से लेने चला गया, जोकि उसे अपने घर ले गया। वहां पर बबली की भी हत्या कर दी गई। एक का शव पशुशाला में, जबकि एक का शव आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। 

5 of 9
महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
चलती ट्रेन में फेंका मोबाइल
सबूतों को मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के इरादे से दृष्यम फिल्म की तरह से काम किया गया। सपा नेता की स्कूटी को ले जाकर हरिद्वार की एक पार्किंग में खड़ा किया गया। बबली के मोबाइल को तीन मार्च को मुरादाबाद जाकर ट्रेन में फेंका गया। वहीं सपा नेता के सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर हल्द्वानी और उत्तराखंड की दूसरी जगहों पर घुमाया गया, जिससे लोकेशन में पुलिस उलझ कर रह जाए। 
विज्ञापन

6 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बेटी को डर लगा तो घुमाने ले गए
रुमा की 13 साल की बेटी को इस वारदात के बाद डर लगने लगा था। बताया गया कि हत्यारोपी रुमा की बेटी रात के वक्त कहने लगी थी कि कोई उसे आवाज लगा रहा है। जिस पर रुमा और मुकेश उसे लेकर घूमने के लिए निकल गए। बाद में रुमा अपनी बेटी को मायके छोड़ आई।

7 of 9
घर में दबी मिली लाश। - फोटो : amar ujala
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर, तुषार उर्फ चिनमुन पुत्र स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर, मुकेश पुत्र अमर सिंह निवासी रसीदपुरगढ़ी शहर कोतवाली और धीरज कुमार पुत्र मुनेश्वर निवासी रसीदपुरगढ़ी शहर कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

8 of 9
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
ये हुए बरामद
पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी, घटना में इस्तेमाल की गई कार और स्कूटी तथा मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

9 of 9
बिजनौर में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, एसआई आशीष पुनिया, एसआई जोगेंद्र तेवतिया, महिला उप निरीक्षक स्वाति शर्मा और स्वाट निरीक्षक धीरज सोलंकी, एसआई जर्रार हुसैन, राजकुमार नागर आदि रहे।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें