हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि बुधवार सुबह स्योहारा और सहसपुर के बीच गांव सुल्तानपुर स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने दो कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे की आवाज दूर तक गई।एक कार मुरादाबाद की ओर से तो दूसरी कार धामपुर की ओर से आ रही थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाद के दौरान मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।