फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: साधु के थैले में बच्ची बंद है, ये सुनते ही दौड़ी भीड़, पिटाई कर पुलिस को सौंपा, फिर सामने आया ये सच

Sat, 05 Nov 2022 08:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
साधु को पीटा। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के हल्दौर में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने साधु की पिटाई कर दी। जिसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। हालांकि पुलिस की जांच में बच्चा चोरी के आरोप निराधार निकले। दरअसल, लोगों ने कक्षा चार की एक छात्रा को थैले में बंद कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी थी। 

गांव अम्हेड़ा निवासी रुपचंद की बेटी संध्या गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे स्कूल से संध्या अपने घर पैदल आ रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
साधु की पिटाई। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का आरोप है कि साइकिल सवार साधु छात्रा को थैले में बंद कर ले जाने लगा। इसी बीच कुछ लोगों ने साधु को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने वाले लोगों का आरोप था कि छात्रा का शोर सुनकर मामले का पता लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
साधु - फोटो : amar ujala
वहीं परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने साधु को बच्चा चोर समझकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। जिससे साधु घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीण साधु को पकड़कर अम्हेड़ा चौकी ले गए और पुलिस को सौंप दिया।

4 of 5
साधु की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala
साधु चांदपुर क्षेत्र के गांव मिठनपुर चमडौला के एक मंदिर में रहता था। वह कुछ दिनों से अपने गांव में ही रह रहा था। साधु ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए यह भी कहा कि वह गांव सल्लाहपुर निवासी अपने बहनोई के यहां जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साधु की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि ऐसा कोई प्रकरण नहीं है, छात्रा साधु को देखकर घबरा गई और रोने लगी। साधु ने छात्रा से सिर्फ ये पूछा था कि बेटी रो क्यों रही है। बच्चा चोरी का आरोप पूरी तरह से निराधार है। साधु से पूछताछ और पड़ताल करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें